सामग्री :
- टॉफी सॉस, बटर 125 ग्राम,
- ब्राउन शुगर 175,
- फ्रेश क्रीम 200 ग्राम,
- वनीला एसेंस 1 बड़ा चम्मच।
- पुडिंग के लिए
- बटर (चिकनाई के लिए) 175 ग्राम,
- लाल सेब (बड़े) 3,
- ब्राउन शुगर 130 ग्राम,
- अंडे (तोड़े हुए) 2,
- दूध 4 बड़े चम्मच,
- मैदा 150 ग्राम,
- नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच,
- हल्की फिंटी क्रीम।
विधि :
टॉफी सॉस के लिए
स्टेप 1– सॉसपैन में बटर पिघलाएं और इसमें शुगर डालकर
धीमी आंच पर क्रीमी मिश्रण बनाएं।
स्टेप 2- आंच पर ही क्रीम और वनीला एसेंस छिड़कें और
उतार कर ठंडा करें।
पुडिंग के लिए
स्टेप 1- 9 इंच के बेकिंग बर्तन में एक छोटा बटर पेपर काटकर फैला दें।
स्टेप 2- सेबों के छिलके उतारकर स्लाइस काटें। 25 ग्राम बटर के साथ क्रीमी होने तक फ्राई करें। अब इसे आंच से उतारकर ठंडा करें।
स्टेप 3- एक कटोरे में बचे हुए बटर और शुगर को मिक्स करके क्रीमी करें। इसमें अंडे और दूध अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 4– इसे आटे में डालकर फोल्ड करें ताकि अच्छी तरह मिल जाए।
स्टेप 5- अब बटर किए हुए बर्तन में सेब डालें, उस पर आधी टॉफी सॉस छिड़कें। अब स्पॉन्ज बैटर को सेबो के ऊपर डालें।
स्टेप 6- बर्तन को ढक दें और एल्युमिनियम पन्नी से बंद करें।
स्टेप 7- बेकिंग ट्रे बड़े सॉस पैन या स्टीमर में रखें और सॉस पैन को उबलते पानी से आधा भरें। कम से कम 1 घंटे ढक्कन से कवर करें।
स्टेप 8- प्लेट में निकालें और टॉफी सॉस और हल्की क्रीम के साथ सर्व करें।
अन्य रेसिपीज पढ़े-
