Summary: मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें ये आसान नारियल चिया पुडिंग रेसिपी
अगर आपको मीठा खाने का शौक है तो ये आसान नारियल और आम की पुडिंग रेसिपी जरूर ट्राई करें। सिर्फ 15 मिनट में तैयार होने वाली ये क्रीमी डेज़र्ट 2 घंटे में सेट होकर खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट बन जाती है।
Instant Coconut Pudding: जब आप घर पर रहते है तो कुछ ना कुछ मीठा खाने की इच्छा होती रहती है। मीठाई तो हम लगभग खाते ही रहते है। तो क्यों ना इस बार बाजार से लाने के बजाए आप घर पर ही एकदम स्वादिष्ट पुडिंग बनाएं। आमतौर पर, पुडिंग जिलेटिन से बनाया जाता है, जो काफी मुश्किल प्रक्रिया होती है। इस रेसिपी में, हमने कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री जैसे नारियल का दूध, चीनी, मकई का आटा, चिया सीड्स और आम के साथ पुडिंग बनाने की रेसिपी बता रहे है। यह रेसिपी 15 मिनट में तैयार हो जाती है और फिर सेट होने में कम से कम 2 घंटे लगते हैं।
यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आम की सजावट इस नारियल के पुडिंग में एक अलग स्वाद जोड़ती देती है, जो वास्तव में खाने में अच्छा लगता है। अगर आपको मीठा खाने का शौक है तो आपको यह स्वादिष्ट नारियल की पुडिंग रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस मीठी रेसिपी को घर पर जरूर बनाएं।
सामग्री
- 500 मिली लीटर नारियल का दूध
- 1 कप मक्के का आटा
- 1 कप चिया सीड्स
- 2 कप पिसी हुई चीनी
- 10 चुटकी नमक
- 5 कप आम
विधि

- कोकोनट पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में नारियल का दूध, चीनी, मक्के का आटा और नमक डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रहें की इस मिश्रण में कोई भी गुठलियां ना रहें। इसे तब तक फेंटते रहें जब तक आपको एक चिकना मिश्रण न तैयार हो जाए।
- इस दूध के मिश्रण को एक पैन में डालें और मध्यम आंच पर रखें। कुछ मिनटों तक लगातार इस मिश्रण को हिलाते रहें। आप देखेंगे कि दूध अब गाढ़ा होना शुरू हो गया है। अब इसमें चिया सीड्स को डाल दें और इसे कुछ मिनटों तक पकाते रहें और ध्यान रहें कि आप इस दौरान इसे हिलाते रहें। जब मिश्रण गाढ़ा और मुलायम हो जाए तो आंच बंद कर दें।
- अब दो गिलास सर्विंग बाउल या किसी अन्य सांचे को तेल की कुछ बूंदों से चिकना कर लें। मिश्रण को दोनों में बराबर मात्रा में डालें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- कोकोनट पुडिंग को आम के टुकड़ों से सजाकर परोसें।
