बेक्ड और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने में ओटीजी या ओवन, टोस्टर और ग्रिल काफी अच्छा ऑप्शन है। आजकल बाजार में विभिन्न ब्रांड में ओटीजी उपलब्ध हैं। अगर आप भी अपने घर ओटीजी लाने का प्लान कर रहे हैं तो इसे खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान अवश्य रखें, जैसे- कैपेसिटी, पॉवर कंजंप्शन, ऑप्शंस, फंक्शंस और टाइमर सैटिंग जैसे फीचर्स।
1-Bajaj Majesty OTG
छोटे परिवार वाले यह ओटीजी अपने घर ला सकते हैं। इसकी कैपेसिटी 20 लीटर है। इसमें ओटीजी, ऑटोथर्मोसेट और कुकिंग गाइड जैसा फीचर व बारबेक्यू और कीप वॉर्म जैसा फंक्शन है। इसमें बेकिंग ट्रे, स्कीवर्स रॉड, क्रंब ट्रे, ड्यूल हीटर और थर्मोकोट ऑपरेशन के लिए नियॉन इंडिकेटर जैसा फीचर है। इसमें टाइमर सैटिंग नहीं दिया है। इसका पॉवर कंजंप्शन 1200 वॉट है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। कीमत- लगभग 4,500 रुपये।

यह जगह कम घेरता है और बिजली की खपत के हिसाब से भी ठीक है।
इसकी कैपेसिटी काफी कम है।
2-Morphy Richards OTG60Rc

बड़े परिवारवालों के लिए यह ओटीजी बेस्ट साबित हो सकता है। इसकी कैपेसिटी 60 लीटर है। इसमें टाइमर, ऑटोथर्मोस्टेट, कुकिंग गाइड जैसे खास फीचर के साथ बेकिंग, रोस्टिंग और ग्रिलिंग आसानी से की जा सकती है। यह मोटराइज्ड है। इसके अलावा इसमें बेकिंग ट्रे, वायर रैक, रोटीसैरी, रॉड सैट, बेकिंग ट्रे, बेकिंग ट्रे हैंडल और क्रंब ट्रे भी दिया हुआ है। इसका पॉवर कंजंप्शन 2000 वॉट यानी इसमें बिजली की खपत भी ज्यादा है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध हैl कीमत- लगभग 12,899 रुपये।
इसकी कैपेसिटी काफी अच्छी है।
यह कीमत में काफी महंगा है।
3- Inalsa
आपके किचन के लिए यह ओटीजी भी प्रभावकारी साबित हो सकता है। इसकी कैपेसिटी 32 लीटर है और इसमें ओटीजी टाइमर, कुकिंग गाइड, मैक्सीमम टैम्परेचर और सैटिंग (100-250ø से.) जैसे फीचर्स हैं। इसकी बॉडी रस्टप्रूफ पॉवर कोटेड है। इसमें रोस्टिंग और कीप वॉर्म जैसे फंक्शन के साथ 4 स्कीवर्स रॉड भी हैं। इसमें ऑटो थर्मोस्टेट जैसा फीचर नहीं है। इसका पॉवर कंजंप्शन 1500 वॉट है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। कीमत- लगभग 5,500 रुपये।


इसमें 4 स्टेड हीट सलैक्शन जैसा ऑप्शन है।
इसमें बारबेक्यू जैसा फंक्शन नहीं है।
4-Usha OTG
ओटीजी में आप उषा का यह मॉडल भी अपने घर ला सकते हैं।इसकी कैपेसिटी 32 लीटर है और इसमें ओवन, टोस्टर, ग्रिलर (ओटीजी) के अलावा थर्मोस्टेट और रोटीसैरी जैसे फीचर के साथ रोस्टिंग, बारबेक्यू और कीपवॉर्म जैसे फंक्शंस हैं। इसके साथ कुकिंग गाइड भी है। इसका पॉवर कंजंप्शन 1600 वॉट है। इसमें डिटैचेबल क्रंब ट्रे दिया हुआ है, जो कि साफ-सफाई में आसान है। इसके अलावा इसमें दिया हुआ रोटीसैरी फुल मोटराइज्ड है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है।

मनी सेवरकीमत- लगभग 5,300 रुपये।
कीमत के हिसाब से सभी उपयुक्त फीचर्स हैं।
इसमें स्कीवर्स नहीं दिया हुआ है।
5-Maharaja Whiteline Mervello29
29 लीटर की कैपेसिटी में आप महाराजा व्हाइट लाइन का यह ओटीजी भी अपने किचन में ला सकते हैं। इसमें ओटीजी के अलावा टाइमर और रोटीसैरी जैसा फीचर दिया हुआ है। इसके साथ बेकिंग ट्रे, क्रंब ट्रे, वायर रैक, बेकिंग ट्रे टॉन्ग, रोटीसैरी रॉड, रोटीसैरी फ्रॉक और स्कीवर्स रॉड दिया हुआ है। इसमें कुकिंग गाइड नहीं है। इसका पॉवर कंजंप्शन 1600 वॉट है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है।


कीमत- लगभग 8,599 रुपये।
इसमें ऑटोशटऑफ टाइमर सैटिंग दिया हुआ है।
इसमें फंक्शंस बहुत लिमिटेड हैं।
ये भी पढ़ें-
