साम्रगी -
उबला हुआ पास्ता
चॉप शिमला मिर्च - 1
बिना गूदा वाला टमाटर - 2
ककड़ी(छिलके सहित) - 1
ऑलिव ऑयल
मेयोनीज़ - 3 बड़े चम्मच
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
शहद - 2 बड़े चम्मच
बारीक टूटे हुए बादाम
विधि –
- सबसे पास्ता को उबाल लें। फिर एक बाउल में उबला हुआ पास्ता डालकर उसमें बिना गूदा वाला टमाटर,ककड़ी डालें और ऊपर से ऑलिव ऑयल डालकर सबको अच्छी तरह से मिला लें।
- दूसरे बाउल में तीन चम्मच मेयोनीज लें और उसमें नींबू का रस और काली मिर्च डालकर सभी को एक साथ अच्छे से फेटें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें और दो चम्मच शहद भी मिला लें।
- अब तैयार पास्ता मिश्रण में मेयोनीज वाला मिश्रण को अच्छी तरह से मिला दें। और बारीक बदमों के टुकड़े से इसे गार्निश करकें सर्व करें।
आप चटोरी गृहलक्ष्मी के साथ भी जुड़ सकते हैं और शेयर कर सकते हैं अपने फूडी मूमेंट और बन सकती हैं चटोरी गृहलक्ष्मी..
