आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रोज बाजार जाकर ताजे फल, सब्जियां व खाद्य सामग्रियों को लाना मुश्किल है। इसलिए लोग एक साथ सारी चीजें लाते हैं और फ्रिज में स्टोर करते हैं। पर कई बार फ्रिज में रखने के बावजूद चीजें ताजी नहीं रहती हैं। अक्सर महिलाओं के पास इस समस्या का समाधान नहीं होता। उनको पता नहीं होता कि वो किस तरह से खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखें। पर अगर वो कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो अपने भोजन को ज्यादा समय के लिए ताजा बनाए रख सकती हैं। वो कैसे? आइए जानें-

फल और सब्जियां
जब फल और सब्जियां पकते हैं तो वो एथलीन नाम की एक गैस छोड़ते हैं। एक बार जब एथलीन गैस निकलती है तो इससे एक चेन रिएक्शन होने लगता है, जिसके कारण फल और सब्जियां और जल्दी-जल्दी पकने लगती हैं। कुछ फल सब्जियां दूसरों से ज्यादा एथलीन छोड़ते हैं और कुछ संवेदनशील होते हैं। जैसे-एप्रीकॉट, एवोकाडो, टमाटर, केला, किवी, आम, पपीता, पीच, नाशपाती और प्लंम ऐसे फल हैं, जो एथलीन छोड़ते हैं। सेब, ब्रोकली, गाजर, खीरा, बैंगन, हरी बींस, लेटयूस, हरी सब्जियां आलू समर स्क्वॉश और तरबूज ऐसे फल सब्जियां हैं, जो एथलीन से संवेदनशील होते हैं।

  •  अपनी ताजा फल सब्जियों को और भी ताजा रखने के लिए इन दोनों प्रकार के फल सब्जियों को एक साथ ना रखें।
  •  फल सब्जियों के स्वाद को बनाए रखने के लिए उसे फ्रिज में सबसे कम ठंडे स्थान पर रखें।
  •  फल सब्जियों को रखने से पहले उन्हें प्लास्टिक की थैली से बाहर निकल लें क्योंकि थैली में रखे रहने से यह और भी ज्यादा एथलीन छोड़ते हैं।
  •  इन्हें रखने से पहले अच्छी तरह धो लें, क्योंकि मॉइश्चर की वजह से खाना ज्यादी सड़ता है।
  •  एवोकैडो को बिना थैली के फ्रिज में रखें।
  •  केलों को बिना थैली के टेबल पर रखें।
  •  बेरीज (स्ट्रॉबेरी, रसबेरी और ब्लूबेरी) को प्लास्टिक के डब्बे या थैली में बंद करके रखना चाहिए।
  • लेटयूस को एक हल्के गीले कपड़े में बांधकर फ्रिज में रखें।

 मांस और अंडे

  •  ताजे मांस को 38-40 फारेनहाइट तक तापमान पर स्टोर करें। अगर इसे दो दिन के अंदर इस्तेमाल करने वाले हैं तो इसे उसकी असली थैली में ही रखें।
  •  फ्रीजर में रखने से पहले मीट को फॉइल या फ्रीजर पेपर में लपेटें।
  •  सुनिश्चित करें कि सभी मीट के पदार्थों के आसपास बहुत अच्छे से हवा का सर्कुलेशन हो।
  •  अंडे की नुकीली सतह को नीचे की तरफ रखें।
  •  स्मोक्ड मीट जैसे हैम या बेकन को सिरके भीगे हुए कपड़े में रखें।
  •  पके हुए मीट को फ्रिज में रखने से पहले पूरी और अच्छी तरह से ठंडा कर लें।

 ब्रेड और दाल के पदार्थ

  •  ब्रेड को किसी ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह में रखें जैसे किसी अलमारी या डब्बे में।
  •  अपने ब्रेकफास्ट सीरियल की अंदर की पैकिंग को अच्छे से बंद करके रखें। इससे भी बेहतर यह होगा कि आप उसे किसी लॉक वाली थैली में बंद करके रख दें।
  •  जिस ब्रेड को आप एक हफ्ते तक इस्तेमाल नहीं करने वाले, उसे फ्रीजर में रख दें। अगर आपकी ब्रेड कटी हुई ना हो उसे अपनी जरूरत अनुसार काट लें।
  •  कुकीज को सॉफ्ट रखने के लिए उस किसी कुकी जार या एयर टाइट बॉक्स में एक ब्रेड की स्लाइस के साथ रखें।
  •  बनाना ब्रेड या पाउंड केक में हमेशा बीच से स्लाइस काटें और दोनों हिस्सों को दबाकर कॉर्नर के हिस्से को काटें। ऐसा करने से आपकी ब्रेड ताजा रहेगी।
  •  केक की नमी बनाए रखने के लिए उसे एक डिब्बे में आधी फांक सेब के साथ रखें।

डेयरी उत्पाद और चीज

  •  दूध को उसके वास्तविक थैली में ही रखें।
  •  गर्म मौसम में दूध की थैली को फ्रिज के दरवाजे में ना रखें।
  •  इस्तेमाल करने के तुरंत बाद ही दूध को वापस फ्रिज में ही रख दें।
  •  चीज को किसी चिकने कागज या प्लास्टिक में स्टोर करें।
  •  आइसक्रीम को फ्रिज के दरवाजे में न रखें, उसे फ्रीजर में ही रखें।
  •  आइसक्रीम को स्टोर करने से पहले उसकी सतह पर वैक्स शीट या प्लास्टिक रख दें। इससे यह ज्यादा समय तक फ्रेश रहेगी।