सर्विंग-4, तैयारी में समय-15 मिनट, बनने में समय -35 मिनट
सामग्रीः
सल्ली के लिएः
- आलू 2-3,
- तेल तलने के लिए।
कीमे के लिएः
- देसी घी 2 बड़े चम्मच,
- साबुत लाल मिर्च 2,
- जीरा 1 छोटा चम्मच,
- पिसा अदरक-लहसुन 2 छोटे चम्मच,
- पिसी लाल मिर्च 1/4 बड़ा चम्मच,
- पिसी हल्दी 1/4 बड़ा चम्मच,
- बारीक कटा प्याज 1 कप,
- चीनी 1 बड़ा चम्मच,
- बीज रहित बारीक कटा टमाटर 1 मध्यम,
- कीमा 1/2 कि.,
- सिरका 2 छोटे चम्मच,
- वॉरसेस्टर सॉस 3 छोटे चम्मच,
- नमक स्वादानुसार।
सजावट के लिएः
- धनिया पत्ती,
- सूखी लाल मिर्च।
विधि
- छिले आलू काटें व सल्ली बनाने के लिए तेल में तलें।
- दूसरे पैन में देसी घी गर्म करें।
- इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा, पिसा अदरक-लहसुन, लाल मिर्च, हल्दी व प्याज डालकर भूनें।
- अब चीनी व टमाटर डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें कीमा डालकर 5-7 मिनट और पकाएं।
- फिर इसमें सिरका, सॉस, नमक व पानी डालकर 15-18 मिनट तक पकाएं। तैयार कीमे को कटर रिंग में रखें व इस पर तैयार सल्ली डालें।
- कीमे की धनिया पत्ती व साबुत लाल मिर्च से सजावट करके परोसें।
