सर्व- 1    

तैयारी- 20-22 मिनट  

कुकिंग टाइम- 10 मिनट

 

सामग्रीः

  • सफेद चाॅकलेट क्यूब 6-7,
  • टुकड़ों में कटे आम 1/2 कप,
  • पिसा आम 3 बड़े चम्मच,
  • आइसिंग शुगर 1 बड़ा चम्मच,
  • नींबू का रस 2 छोटे चम्मच,
  • ताजी क्रीम 150 ग्रा.,
  • बिस्कुट का चूरा 1.1/2  बड़ा चम्मच,
  • बारीक कटे काजू 1.1/2 बड़ा चम्मच।

सजावट के लिएः मैंगो प्यूरी, कटे आम।

विधि:

  1. पहले सफेद चाॅकलेट को डबल बाॅयलर में डालकर पिघला लें।
  2. इस दौरान कटे आम, मैंगो प्यूरी या पिसे आम, चीनी व नींबू का रस एक डोंगे में मिला लें।
  3. अब पिघली चाॅकलेट में ताजी क्रीम डालें।
  4. इसके बाद बिस्कुट का चूरा व पिसे काजू मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
  5. अब आम की प्यूरी, कटे आम, पिघली चाॅकलेट व तैयार मिश्रण को परोसने वाले बर्तन की सतह पर डालें।
  6. इस प्रक्रिया को दो बार और दोहराएं।
  7. तैयार मैंगो ट्रिफल को कटे आम व मैंगो प्यूरी से सजा कर, 15-20 मिनट तक फ्रीज में रखें।
  8. आपका मैंगो ट्रिफल परोसने के लिए तैयार है।