What kind of footwear to wear in the rain
What kind of footwear to wear in the rain

Overview: बारिश के मौसम में सही जूते ही बन सकते हैं आपकी सबसे बड़ी ताकत

मानसून के मौसम में फुटवियर का चुनाव सिर्फ़ फैशन के आधार पर नहीं बल्कि कार्यक्षमता, सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर करना चाहिए। सही फुटवियर न केवल आपकी सेहत का ख्याल रखते हैं, बल्कि आपके स्टाइल को भी निखारते हैं। इ

Monsoon Footwear: मानसून आते ही मौसम में तो ताज़गी भर जाती है, लेकिन साथ ही साथ कीचड़, फिसलन और भीगने की परेशानी भी बढ़ जाती है। ऐसे में फुटवियर का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। न केवल यह आपके स्टाइल को बनाए रखता है बल्कि बारिश से जुड़ी परेशानियों से भी बचाता है। तो आइए जानते हैं कि इस मानसून में किन फुटवियर को पहनना रहेगा समझदारी भरा और ट्रेंडी फैसला।

रबर सोल वाले फुटवियर

रबर सोल वाले फुटवियर बारिश में कमाल करते हैं क्योंकि इनकी पकड़ गीली ज़मीन पर भी अच्छी बनी रहती है। स्लिप होने का डर कम होता है और पैर सूखे रहते हैं। ये फुटवियर लंबे समय तक चलने वाले भी होते हैं।

वॉटरप्रूफ सैंडल्स

बारिश में खुले पैरों को फंगल इंफेक्शन से बचाना जरूरी है। ऐसे में वॉटरप्रूफ मटेरियल से बनी सैंडल्स बेस्ट रहती हैं। ये स्टाइलिश भी होती हैं और जल्दी सूख भी जाती हैं।

फ्लिप-फ्लॉप्स

अगर आप घर के आसपास या मार्केट तक ही जा रहे हैं, तो फ्लिप-फ्लॉप्स एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये हल्के होते हैं, जल्दी सूखते हैं और पसीने या पानी से पैरों में जलन नहीं होने देते।

गमबूट्स

गमबूट्स खासकर तब काम आते हैं जब आपको कीचड़ या पानी भरे इलाकों में चलना पड़े। ये पूरी तरह वॉटरप्रूफ होते हैं और फैशनेबल डिज़ाइनों में भी मिलते हैं, जिससे स्टाइल भी बना रहता है।

क्रॉक्स या क्लॉग्स

क्रॉक्स या क्लॉग्स बारिश के लिए बेहतरीन फुटवियर माने जाते हैं। ये हल्के होते हैं, जल्दी सूख जाते हैं और इनकी बनावट ऐसी होती है कि कीचड़ या पानी आसानी से बाहर निकल जाता है।

ट्रांसपेरेंट या प्लास्टिक फुटवियर

अगर आपको स्टाइलिश दिखना है तो ट्रांसपेरेंट बेल्ली या कलरफुल प्लास्टिक शूज़ भी एक अच्छा ऑप्शन हैं। आजकल ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक फुटवियर का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ये मॉडर्न लुक देते हैं और पूरी तरह से वॉटर-रेसिस्टेंट होते हैं।

क्लोज़-टो जूते से करें दूरी

बारिश के मौसम में चमड़े के या कपड़े के बंद जूते पहनना कई बार नुकसानदायक हो सकता है। इनमें नमी फंस जाती है जिससे बदबू और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इन्हें बचाकर रखें और बारिश खत्म होने के बाद ही पहनें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...