Milk vs Water Boiling
Milk rise up on boiling

दूध उबलकर बर्तन से बाहर आ जाता है, पर पानी नहीं! आखिर ऐसा क्यों होता है?

आखिर ऐसा क्यों होता है और क्यों दूध उबालते समय जरा सा भी ध्यान हटने पर दूध बर्तन से गिरकर बाहर आ जाता है और पानी काफी देर तक उबलने पर भी बाहर नहीं गिरता है।

Milk vs Water Boiling: ऐसा आपके साथ भी कई बार जरूर होता होगा कि जब आप दूध गर्म करने के लिए गैस पर बैठाती होंगी तो दूध उबलकर बर्तन से तुरंत नीचे गिर जाता होगा, और आपको पता भी नहीं चलता होगा, जबकि आप पानी को गैस पर चढ़ा कर भूल भी जाती होंगी, लेकिन पानी कभी बर्तन से बाहर नहीं गिरता होगा। दूध गिरने पर आपको डांट भी पड़ती होगी कि आखिर आपका ध्यान कहाँ था कि दूध गिर गया और आपको भी ऐसा लगता होगा कि आप तो यहीं खड़ी हैं फिर कैसे दूध गिर गया।

दरअसल ऐसा वैज्ञानिक कारणों से ऐसा होता है। शायद ही आपने कभी इस बारे में सोचा होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे का विज्ञान आखिर क्या है? आज हम आपको इसके पीछे का वास्तविक विज्ञान बताएँगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है और क्यों दूध उबालते समय जरा सा भी ध्यान हटने पर दूध बर्तन से गिरकर बाहर आ जाता है और पानी काफी देर तक उबलने पर भी बाहर नहीं गिरता है।

Milk vs Water Boiling
Why does milk spill when it boils?

जब आप दूध को उबालने के लिए गैस पर बैठाती हैं तो जब दूध गर्म होने लगता है तब ऊपर की ओर आकर बर्तन से बाहर गिरने लगता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दूध में फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व कई तरह के मिनरल्स होते हैं। दूध में सबसे ज्यादा मात्रा में फैट और प्रोटीन पाया जाता है। दूध में पानी 87% , प्रोटीन 4 % और लैक्टोज 5 % होता है। जैसा कि दूध में सबसे ज्यादा मात्रा में पानी होता है इसलिए जब इसे गर्म किया जाता है तो दूध भाप में बदलना शुरू हो जाता है जिसके कारण फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन आदि तत्व गाढ़े हो जाते हैं और ऊपर की तरफ एक परत बना देते हैं और पानी को बाहर आने से रोकते हैं, इसी वजह से दूध बाहर गिर जाता है।

Water
Why doesn’t water fall when it boils?

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि दूध में पानी के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट मौजूद होता है, इसलिए जब दूध को उबाला जाता है तो उबलने के बाद ये सभी तत्व दूध में एक परत बना देते हैं, जिसके चलते दूध में मौजूद पानी जब भाप बनकर बाहर निकलने की कोशिश करता है तो वह परत दबाव बनाता है और दूध बर्तन से बाहर गिर जाता है। वहीं पानी की बात की जाए तो पानी में ऐसा कुछ भी नहीं होता, इसलिए जब पानी को गर्म किया जाता है तो पानी गर्म होने के बाद भी उबलता ही रहता है और पानी को भाप बनकर निकलने के लिए जरूरत भर की जगह मिलती है, जिसकी वजह से पानी बर्तन से बाहर नहीं गिरता है।

अब आप दूध उबालते समय अपना पूरा ध्यान दूध पर ही केन्द्रित करें ताकि दूध उबलकर गिरे नहीं और दूध बर्बाद होने से भी बच जाए।  

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...