The Kerala Story 2 Trailer Out
The Kerala Story 2 Trailer Out

Overview: द केरला स्टोरी 2' का ट्रेलर आउट

'द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें राजस्थान, एमपी और केरल में धोखे से धर्मांतरण की कहानियाँ दिखाई गई हैं। फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। ट्रेलर में भारत के भविष्य को लेकर किए गए दावों ने राजनीतिक गलियारों में 'प्रोपेगेंडा' बनाम 'सच्चाई' की बहस तेज कर दी है।

The Kerala Story 2 Trailer Out: 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के बाद अब इसका सीक्वल ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर 17 फरवरी 2026 को रिलीज कर दिया गया है, जिसने एक बार फिर देश में वैचारिक बहस छेड़ दी है। जहाँ फिल्म निर्माता इसे “सच्चाई” कह रहे हैं, वहीं आलोचक और विपक्षी दल इसे “चुनावी प्रोपेगेंडा” करार दे रहे हैं। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बार फिल्म केवल केरल तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की कहानियों को भी समेटे हुए है।

ट्रेलर की बड़ी बातें

फिल्म का ट्रेलर एक सनसनीखेज दावे के साथ शुरू होता है, जिसने ‘इकोसिस्टम’ को हिला कर रख दिया है। 25 साल का अल्टीमेटम ट्रेलर की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है जिसमें दावा किया गया है कि, “अगले 25 वर्षों में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन जाएगा और यहाँ शरिया कानून लागू होगा।” तीन राज्यों की कहानी फिल्म में तीन अलग-अलग राज्यों—राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका कथित तौर पर धोखे से धर्म परिवर्तन कराया गया। नई स्टार कास्ट इस बार फिल्म में अदा शर्मा नहीं हैं। उनकी जगह उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

प्रोपेगेंडा’ का आरोप और राजनीतिक विरोध

ट्रेलर रिलीज होते ही विपक्षी दलों और एक्टिविस्टों ने इसे घेरना शुरू कर दिया हैl केरल के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने इसे “सांप्रदायिक ध्रुवीकरण” की कोशिश बताया है। उन्होंने इसे “संघ परिवार की झूठ की फैक्ट्री” का उत्पाद करार दिया। चूँकि 2026 में कुछ राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, आलोचकों का तर्क है कि फिल्म का समय राजनीतिक लाभ के लिए तय किया गया है।

क्यों डरा हुआ है ‘इकोसिस्टम’

फिल्म के समर्थकों का तर्क है कि ‘इकोसिस्टम’ (विशेष विचारधारा वाले लोग) इसलिए परेशान हैं क्योंकि पहली फिल्म केवल केरल पर केंद्रित थी, लेकिन भाग-2 पूरे भारत (राजस्थान, एमपी) की बात कर रही है, जिससे यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा हो गया है। निर्माता विपुल शाह का दावा है कि फिल्म 7 महीने की गहन रिसर्च और अदालती दस्तावेजों पर आधारित है, जिससे इसे ‘फर्जी’ कहना अब कठिन हो रहा है। पहली फिल्म ने ₹300 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। सीक्वल के ट्रेलर को भी कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज मिले हैं, जो दर्शाता है कि जनता इस विषय में गहरी रुचि ले रही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच शूटिंग

फिल्म की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे कड़ी सुरक्षा के बीच शूट किया गया है। निर्माता ने स्वीकार किया कि पहली फिल्म के समय उन्हें धमकियां मिली थीं, इसलिए इस बार क्रू और एक्टर्स की सुरक्षा के लिए सेट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

Subscribe GL

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...