Ranvir Shorey Confirms Using Dating Apps, Opens Up About Separation From Konkona Sen Sharma
Ranvir Shorey Confirms Using Dating Apps, Opens Up About Separation From Konkona Sen Sharma

Summary: कोंकणा के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले रणवीर शौरी

रनवीर शौरी ने हाल ही में स्वीकार किया कि वह डेटिंग ऐप्स का उपयोग करते हैं और बताया कि तलाकशुदा सिंगल पिता होने के कारण उनकी अपेक्षाएं दूसरों से अलग होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोंकणा सेन शर्मा से उनका अलगाव सोच-समझकर लिया गया निर्णय था, ताकि उनके बेटे हारून पर कम से कम प्रभाव पड़े।

Ranvir Shorey Statement: कोंकणा सेन शर्मा के एक्स पति और एक्टर रणवीर शौरी ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं, जिनमें उनका तलाक, डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल और अलग होने के बाद बेटे की परवरिश से जुड़े उनके अनुभव शामिल हैं। रणवीर शौरी ने 2010 में कोंकणा सेन शर्मा से शादी की थी और 2015 में उनका तलाक हो गया। इस एक्स कपल का 14 साल का एक बेटा हारून भी है। इस इंटरव्यू में रणवीर शौरी की बेबाकी ने यह साफ कर दिया कि रिश्तों के बदलते अर्थ को समझना आज हर पीढ़ी के लिए जरूरी है।

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर शौरी ने बताया कि किसी भी एक्स पार्टनर के साथ कैसा रिश्ता बनाए रखना चाहिए, यह हर व्यक्ति को सोच समझकर तय करना चाहिए। रणवीर ने कहा, “आपको अपने एक्स पार्टनर के साथ इतना नजदीक भी नहीं रहना चाहिए कि आपके करंट पार्टनर को नॉर्मल न महसूस हो। वो बात अलग है कि अगर आप दोनों की अचानक मुलाकात हो जाए तो आप हैलो भी नहीं बोलेंगे। लेकिन बाद में आपसी रिश्ते इतने भी नहीं घुलने मिलने चाहिए कि एक्स पार्टनर आज की फैमिली का हिस्सा जैसा लगे।”

YouTube video

रणवीर शौरी ने यह स्वीकार किया कि वह डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उनके अनुसार, हर व्यक्ति की जरूरतें और उम्मीदें अलग होती हैं। वह कहते हैं, “जब आप तलाकशुदा होने के साथ एक बच्चे के पापा भी हैं, तो पार्टनर में आप जो गुण खोजते हैं, वह किसी 30 साल के व्यक्ति से बिल्कुल अलग होते हैं।”

Ranvir Shorey with son Harun and father KD Shorey
Ranvir Shorey with son Harun and father KD Shorey

रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा की शादी 2010 में हुई थी, लेकिन 2015 दोनों के रास्ते अलग हो गए। उनका बेटा हारून आज 14 साल का है, और रणवीर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को ध्यान में रखते हुए ही सही समय पर अलग होने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, “मैं पहले से ही परेशान था, लेकिन मैंने हारून के बड़े होने का इंतजार किया। जब हारून चार साल हुआ, तब मैंने तलाक के बारे में सोचा। मुझे लगा कि आगे चलकर यह फैसला उस पर ज्यादा असर कर सकता है। इसलिए चार साल की उम्र ऐसा समय है, जब बच्चा अपने माता-पिता को पहचानता भी है और बदलावों को अपनाने की क्षमता भी रखता है।”

काम के मोर्चे पर भी रणवीर शौरी लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में वह “बिंदिया के बाहुबली” में ‘छोटे दवान’ के किरदार में नजर आए हैं, जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। रणवीर को “जस्सी वेड्स जस्सी” में भी देखा गया है। हाल के सालों में उन्होंने खुद को हर तरह की कहानियों में ढालकर साबित कर दिया है कि एक एक्टर की पहचान उसके काम से होती है, न कि उसकी पर्सनल जिंदगी से।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...