Priya Kapoor files statement against her sister-in-law Sanjay mother Rani Kapoor makes this demand before court
Priya Kapoor files statement against her sister-in-law Sanjay mother Rani Kapoor makes this demand before court

Overview: प्रिया कपूर ने नन्द के खिलाफ दर्ज करवाया बयान

हालिया घटनाक्रम में संजय कपूर की तीसरी पत्नी, प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Priya Kapoor Files Statement Against her Sister-in-Law: दिग्गज बिजनेसमैन संजय कपूर के आकस्मिक निधन ने न केवल उनके परिवार को झकझोर दिया, बल्कि एक ऐसी कानूनी जंग को भी जन्म दे दिया है जो अब दिल्ली की अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की दहलीज पर खड़ी है। संपत्ति, वसीयत और मान-सम्मान की यह लड़ाई अब बेहद उलझ चुकी है, जिसमें कपूर खानदान की बहुएं, बेटियां और खुद करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। प्रिया कपूर ने अब अपनी नन्द के खिलाफ बंद कमरे में बयान दर्ज करवाया है। 

प्रिया कपूर का मानहानि का मोर्चा

हालिया घटनाक्रम में संजय कपूर की तीसरी पत्नी, प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रिया का आरोप है कि मंधिरा और कुछ अन्य लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, पॉडकास्ट और इंटरव्यू के जरिए उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में बंद कमरे में सुनवाई हुई, जहां प्रिया ने अपना बयान दर्ज कराया। उनका कहना है कि जो मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं, उन पर सार्वजनिक रूप से झूठे बयान देकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और एक ‘लालची’ महिला के तौर पर पेश करने की कोशिश हो रही है।

करिश्मा कपूर और वसीयत का पेंच

इस विवाद की आंच बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर तक भी पहुंच गई है। दरअसल, करिश्मा के दोनों बच्चे, समायरा और कियान, इस कानूनी लड़ाई में एक पक्ष हैं। बच्चों ने प्रिया कपूर पर एक ‘फर्जी वसीयत’ पेश करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके जरिए उन्हें उनके पिता की संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।

प्रिया कपूर ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा 

दूसरी तरफ, प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वह करिश्मा और संजय कपूर के 2016 के तलाक से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों, समझौतों और बयानों की कॉपियां चाहती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है और दो हफ्ते में जवाब मांगा है। प्रिया का मानना है कि उन दस्तावेजों से इस संपत्ति विवाद की कुछ अहम कड़ियां सुलझ सकती हैं।

मां रानी कपूर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

विवाद सिर्फ नई पीढ़ी तक सीमित नहीं है। संजय कपूर की 80 वर्षीय मां, रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक बेहद चौंकाने वाली याचिका दायर की है। उन्होंने दावा किया है कि ‘आरके फैमिली ट्रस्ट’ के नाम पर उनके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई। उनका कहना है कि वह अपने पति सुरिंदर कपूर की इकलौती वारिस थीं, लेकिन जाली दस्तावेजों के जरिए उनकी संपत्ति ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दी गई।

रानी कपूर ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि प्रिया कपूर और उनके पोते-पोतियों को इस ट्रस्ट का इस्तेमाल करने से रोका जाए। उनका दर्द यह है कि उनके बेटे संजय ने जीते जी उन्हें कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि उन्हें उनकी ही विरासत से बेदखल कर दिया गया है।

मौत के बाद शुरू हुई कड़वाहट

यह पूरी तकरार संजय कपूर के निधन के बाद शुरू हुई, जब इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके जाने के बाद प्यार और यादों की जगह अब वसीयत की प्रामाणिकता और करोड़ों की संपत्ति के दावों ने ले ली है। जहां करिश्मा के बच्चे प्रिया पर ‘लालच’ का आरोप लगा रहे हैं, वहीं प्रिया इसे अपनी गरिमा की लड़ाई बता रही हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...