Karisma Kapoor’s children's lawyer slams Priya Sachdev as Cinderella stepmother
Karisma Kapoor’s children's lawyer slams Priya Sachdev as Cinderella stepmother

Overview: संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव से कोर्ट ने मांगा वसीयत का हिसाब

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में करिश्मा कपूर के बच्चे, समायरा और कियान भी कूद पड़े हैं।

Sunjay Kapur Third Wife Raised Questions on Karisma Kapoor: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में करिश्मा कपूर के बच्चे, समायरा और कियान भी कूद पड़े हैं। समायरा और कियान ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए बुधवार, 10 सितंबर को संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को नोटिस जारी किया है और दो हफ्ते के भीतर सभी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा कोर्ट के सामने पेश करने का आदेश जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा प्रिया सचदेव से सपंत्ति का हिसाब

Karisma Kapoor's children asked Priya Sachdev for details of her assets
Karisma Kapoor’s children asked Priya Sachdev for details of her assets

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर संपत्ति हड़पने और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पिता की मौत के बाद उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है। कोर्ट में बच्चों के वकील ने सवाल उठाया कि जब प्रिया के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो वह वसीयत की कॉपी बच्चों को क्यों नहीं दे रही हैं?

प्रिया सचदेव और संजय कपूर की मां आमने-सामने

कोर्ट में प्रिया सचदेव के वकील ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि केस को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए, क्योंकि करीब 1900 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही बच्चों को दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि तलाक के बाद करिश्मा कपूर कभी सामने नहीं आईं। इस पर प्रिया ने खुद कोर्ट में भावुक होकर कहा, “मेरा भी एक छह साल का बच्चा है। मैं विधवा हूं। वसीयत में कुछ भी गुप्त नहीं है। मैंने हमेशा कहा है कि मैं इसे साझा करूंगी। ऐसा नहीं है कि ये बच्चे सड़क पर आ गए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 15 सालों से ये लोग कभी सामने नहीं आए थे।

संजय कपूर की मां ने लगाए प्रिया पर आरोप

Sanjay Kapoor's mother accused Priya
Sanjay Kapoor’s mother accused Priya

वहीं, संजय कपूर की 80 साल की मां रानी कपूर भी इस विवाद में शामिल हो गई हैं। उनके वकील वैभव गग्गर ने प्रिया सचदेव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने वसीयत के बारे में जानने के लिए कम से कम 15 ईमेल भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिया ने बहाना बनाया कि उनका ईमेल लीक हो गया है। रानी कपूर ने दावा किया कि 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति उनकी होनी चाहिए और इस पूरे मामले में ‘बहुत झोल’ है।

संपत्ति के विवाद में फंसा पूरा परिवार

यह मामला अब कानूनी पेंच में फंसता नजर आ रहा है, जहां एक तरफ करिश्मा के बच्चे अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, वहीं संजय की तीसरी पत्नी और उनकी मां भी संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर आमने-सामने हैं। इस हाई-प्रोफाइल केस में देखना यह होगा कि 9 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में क्या नया मोड़ आता है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...