टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के बीच रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं है। अभी कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन ये बातें बाद में तब गलत साबित हो गईं जब पता चला कि दोनों साथ में हैं और एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। लेकिन एक बार फिर से ये खबर आ रही है कि विराट-अनुष्का के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और इन दिनों दोनों के बीच दूरियां आ गईं हैं।
बताया जा रहा है कि समय की कमी के चलते ऐसा हुआ है। काम के दबाव की वजह से ये दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं। दरअसल, इन दिनों विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में व्यस्त है और दूसरे तरफ अनुष्का निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘द रिंग’ में शाहरुख खान के साथ काम करने में व्यस्त है और तो और उनकी करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी रिलीज को तैयार है। इसके बाद अनुष्का इन फिल्मों की प्रमोशन में लगी रहेंगी। इस वजह से दोनों काफी समय से मिल नहीं पा रहे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल तो अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।
सौजन्य- क्रिक टुडे
ये भी पढ़े-
जानिए खेल के मैदान से फिल्म ‘मिर्ज़या’ में कैसे पहुंच गई ये हीरोइन
तो इसलिए अमिताभ बच्चन ने लिखा था नव्या व आराध्या को खत
छेड़छाड़ के दर्द से गुजर चुकी हैं तापसी पन्नू
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर
सकती हैं।
