एक्टर अनिल कपूर की बेटी और नेशनल अवार्ड जीत चुकी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी मंगलवार सुबह आनंद कारज के नियमों से संपन्न हुई।  इस मौके पर कपूर और आहूजा परिवार  के सभी करीबी दोस्त मौजूद थे जिनमें एक्ट्रेस और सोनम कपूर की क्लोज फ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, करिश्मा कपूर, करण जौहर आदि शामिल रहे। फिर शाम में लीला पैलेस में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि दिल खोलकर एन्जॉय भी किया। 

 
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ रिसेप्शन में पहुंची।  
 



 
रेड कलर के ड्रेस में रिसेप्शन में पहुंची कटरीना कैफ।



 
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना साथ में पहुंचे सोनम की शादी में।
 



 
सोनम कपूर के रिसेप्शन में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ में पहुंचे। 
 



 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में पहुंचे सोनम के रिसेप्शन में। 
 



 
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने हस्बैंड श्रीराम नेने के साथ पहुंची रिसेप्शन में।  
 



 
सैफ अली खान के साथ करीना कपूर और करिश्मा कपूर।