मिस इंडिया सुमन राव के फिगर की आज हर लडकियां दीवानी है और हो भी क्यूँ ना आखिर उनका फिगर है ही इतना परफेक्ट कि हर लड़की सुमन की तरह फिगर पाने की चाह रखती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर सुमन ने कैसे खुद को इतना मेंटेन किया है।
ये है मिस इंडिया सुमन राव का डायट प्लान
सुमन राव के दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी से होती है। नींबू पानी के बाद वह हल्के गुनगुने पानी में शहद मिलाकर लेती हैं। सुबह का नाश्ता वह हमेशा ही समय पर लेती हैं। वह ब्रेकफास्ट में कॉफी के साथ सैंडविच और मफिंस लेना कभी नहीं भूलती हैं। सुमन नॉनवेजिटेरियन हैं इसलिए वह अपने लंच में वेज और नॉनवेज दोनों को शामिल करती हैं। साथ ही उनकी डाइट में ढेर सारा सलाद भी रहता है। रात को वह केवियर, सलामी और पास्ते जैसा हल्का-फुल्का कुछ खा लेती हैं।
नहीं पसंद है रेगुलर जिम जाना
सुमन राव डेली वर्कआउट रुटीन को फॉलो नहीं करती। लेकिन उन्हें रेगुलर जिम जाना पसंद नहीं है। इसके बावजूद वह जब कभी जिम जाती हैं तो कुछ चुनिंदा एक्सरसाइज जरूर करती हैं जैसे – क्रंचिस, पुशअप्स, स्क्वाट्स और पुलअप्स जरूर करती हैं। साथ ही वह रोजाना 45 मिनट योगा के लिए निकालती हैं। इसके साथ ही वह पूरा दिन ढेर सारा पानी पीती हैं।
ये भी पढ़ें –
इन 5 तरीकों से बचें बारिश में होने वाले खतरनाक बीमारियों से
इस मॉनसून खाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स
ये खाद्य पदार्थ रखेंगे डिप्रेशन की समस्या से दूर ….
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
