Femina Miss India 2022
Sini Shetty-Femina Miss India 2022

Femina Miss India 2022: किसी भी लड़की के जीवन में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनना एक चमत्कार से कम नहीं है। कई सालों की मेहनत जब चंद पलों में आपके जीवन में रोशनी भर देती है तो वो खूबसूरत पल आपके लिए हमेशा यादगार बन जाते है। ऐसा ही ये जादुई पल सिनी शेट्टी के जीवन में भी आया। मिस इंडिया 2022 के विजेता की घोषणा 3 जुलाई को की गई , उस समय सिनी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फेमिना मिस इंडिया 2022 का ऐलान हो गया है जिसमें कर्नाटक की 21 वर्षीय लडकी ने जीत हासिल की है। मिस इंडिया 2020, तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने अपनी उत्तराधिकारी सिनी मिस इंडिया 2022 को ताज पहनाया। ब्यूटी विथ ब्रेन सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है।

आपको बता दें ये कार्यक्रम रविवार शाम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस बीच, राजस्थान की रुबल शेखावत मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप बनीं।

कौन है सिनी शेट्टी :

21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह रहने वाली कर्नाटक की हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस की बैचलर डिग्री है। मिस इंडिया फिलहाल चार्टेड फानेंशियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं। इसके साथ ही वह अब प्रतिष्ठित 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

डांस का है बेहद शौक:

हाल फिलहाल में बनी मिस इंडिया सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का बहुत शौक रहा है। उन्होंने चार साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र तक उन्होंने भरनाट्यम पूरा कर लिया था।

दरअसल, सिनी शेट्टी से पहले हैदराबाद में जन्मी मानसा वाराणसी 2021 में मिस इंडिया बनी थीं। जिन्होंने सिनी शेट्टी को इस बार ताज पहनाया है। मनासा वाराणसी जो एक इंजीनियर, मॉडल और ब्यूटी पेजेंट हैं। 2019 में राजस्थान की सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था।

Leave a comment