शो से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए दिव्या बताती हैं, ‘एक बार मैं एक गांव में काम कर रही थी। वहां इकट्ठा हुए लोग मुझे सावधान मैडम बोलकर बुला रहे थे। सावधान मैडम सुनकर मुझे समझ आया कि लोग आपको कितना ध्यान से सुनते हैं। मैंने इतनी फिल्में की हैं, लेकिन लोगों ने मुझे सावधान इंडिया से याद रख रहे हैं।’
ये पूछने पर कि क्या वो टीवी पर और शोज़ करना चाहेंगी, तो दिव्या कहती हैं कि उनके पास लगभग सीरियल ’24’ का ऑफर आया था और वो उसे करना भी चाहती थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। लेकिन दिव्या ने ये भी साफ कर दिया कि वो टीवी पर लंबे समय तक चलने वाले प्रोग्राम्स में काम करना नहीं चाहती।
सावधान इंडिया के एंकर सुशांत सिंह और दिव्या दत्ता के अलावा सीज़न 5 में मोहित मलिक भी एंकरिंग करते नज़र आएंगे।
ये भी पढ़े-
शादी के बाद लाइफ में स्टेबिलिटी आ जाती है- सोहा अली खान
मेरे अंदर काम करने का जुनून है – प्रिंस नरूला
अपनी ही फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं धोनी
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर
सकती हैं।
