दिव्या दत्ता पिछले एक साल से टीवी पर आ रहे क्राइम स्टोरीज़ पर आधारित शो ‘सावधान इंडिया’ से जुड़ी हैं और अब वो शो के 5वें सीज़न का भी हिस्सा बन चुकी हैं। शो के 5वें सीज़न के पंचलाइन ‘डर कर नहीं, डट कर’ पर बात करते हुए दिव्या ने बताया कि कैसे अपने कॉलेज के दिनों में उन्हें एक लड़का छेड़ता था। दिव्या बताती हैं कि उस लड़के का सामना करने में उनकी मम्मी ने उनका साथ दिया था।
