45 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या की स्किन और उनकी खूबसूरती का निखार दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वह जितनी दफा इवेंट या कहीं स्पॉट की जाती हैं उनकी चेहरे की चमक बढ़ी हुई ही दिखती है। अगर हम उनकी ग्लोइंग स्किन की बात करें तो उनकी जैसी स्किन पाने का सपना हर लड़की होता है। बता दें कि ऐश्वर्या महंगे प्रोडेक्ट को यूज करने की बजाय घरलू चीजों से ही खुद की स्किन की देखभाल करती हैं। आज हम आपको ऐश्वर्या का ब्यूटी सीक्रट बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और जवां बना सकती हैं। तो आएइ जानते हैं उनके बारे में…
 
पानी से करें पक्की दोस्ती:
ऐश्वर्या की ग्लोइंग स्किन राज है खूब सारा पानी। बता दें कि वह रोजाना खूब पानी पीती हैं। क्योंकि स्किन को हाइड्रेट रखने पर खास जोर देती हैं। स्किन हाइड्रेट होगी तो वह फ्रेश अपने आप नजर आएगी। यही कारण है कि वह बहुत सारा पानी पीती हैं और लोगों को सलाह देती हैं।
 
टेंशन से बनाए दूरी:
चिंता चिता समान है ये बात सभी जानते हैं इसलिए तनाव से दूर रहना चाहिए। क्योंकि स्किन की चमक खोने का एक सबसे बड़ा कारण तनाव भी है। खूबसूरती के लिए है तनाव मुक्त रहना। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा खुद रहें।  
 
खुद से करें दोस्ती और रखें आना ख्याल:
ऐश्वर्या कहती हैं कि अपना और अपनी स्किन का ध्यान आप को ही रखना पड़ेगा। इसलिए कोशिश करें कि खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें। जो दिल करें या जिस चीज से आपको खुशी मिलती हो उसे करें। इससे आपके अंदर एक पॉजिटीविटी आएगी और इसका असर आपके फेस पर भी साफ दिखाएंगा।
 
केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट को कहे न:
ऐश्वर्या केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट चीजों को एवाइड करती हैं। वह ज्यादातक होममेड प्रोडक्ट को यूज करना ज्यादा पसंद करती हैं। वह घरेलू चीजों से अपने चेहरे को साफ करती हैं और पैक भी घरेलू चीजों और फ्रूट्स का बनाती हैं। टमाटर, संतरा, नींबू और पपीते जैसे फ्रूट को खाने के साथ वह अपने चेहरे पर भी लगती हैं। ऐश का कहना है कि खूबसूरती अंदर से नजर आती है इसलिए आपकी डाइट भी ऐसी होनी चाहिए जो आपको खूबसूरत बनाने में मदद करें।