लोगों लगता है कि शायद खुद का फैशन सेंस अच्छा नहीं है इसलिए लोग दूसरे सेलेब्स को कॉपी कर रहे हैं। पर यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स के जो खुलकर एक दूसरे का कॉपी करते हैं और उनके स्टाइल सेंस की तारीफें भी करते हैं।
पिछले दिनों आलिया ने एक अमेरिकी सुपर स्टार के स्टाइल को कॉपी करती हुई आउटफिट पहनी तो लोगों ने नोटिस किया। ऐसा ही हुआ था जब अनुष्का शर्मा को अपने पति विराट कोहली की टीशर्ट पहने हुए जिम में देखा गया. फैंस भले हैरान हुए हों पर इससे अनुष्का को कोई फर्क नहीं पड़ता।
ये स्टार्स हैं कॉपी कपल
हाल ही में एक बार फिर विराट अनुष्का को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों ने एक ही तरह की टीशर्ट, गंजी और लॉकेट के बाद दोनों एक ही तरह के जूते पहने थे। ‘विरुष्का’ की तरह शाहिद—मीरा भी कॉपी कपल हैं। डिनर डेट हो या फोटो शूट या फिर कोई कपल इंटरव्यू, शाहिद और मीरा कई दफा एक जैसे रंग या प्रिंट के कपड़ों में नजर आ चुके हैं। ‘ट्विनिंग स्टाइल’ एक तरह से कपल गोल्स भी सेट करता है। एक जैसा लिबास पहनना प्यार जताने का ट्रेंडी तरीका बन चुका है।
दीपिका—रणवीर की प्लानिंग
दीपिका रणवीर जल्दी ही शादी करने वाले हैं। पर बीते कई सालों में ऐसे कई मौके आए हैं जब दोनों को एक जैसे मैचिंग आउटफिट में नोटिस किया गया। ऐसा लगता है कि दोनों ईवेंट में जाने से पहले प्लान करते हैं कि उन्हें क्या पहनना है? ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, फिल्म की स्क्रीनिंग हो या फिर ट्रिप पर साथ निकलना, इस जोड़ी को कई बार मिलते-जुलते कपड़ों या एक्सेसरीज या लेयरिंग में स्पॉट किया जा चुका है।
लाइनिंग है फेवरेट
कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत को धारीदार प्रिंट वाले आउटफिट काफी सूट करते हैं। कृति की हाइट तो पहले ही काफी अच्छी है पर वे जब भी सुशांत के साथ कोई शूट करती हैं तो खास तौर पर वैसे ही आउट फिट प्रिंट के साथ नजर आती हैं, जैसे सुशांत ने कैरी किए हों. इसी तरह दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ भी ‘ट्विनिंग’ ट्रेंड को फॉलो करते हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों ने हर ईवेंट में एक ही कलर के आउटफिट कैरी किए. यहां तक की दोनों के गले के लॉकेट भी मैचिंग वाले थे।
ये भी पढ़े
जब अभिषेक ने बताया की ऐश और आराध्या में कौन है ज्यादा डिमांडिंग
ऐश्वर्या के इस बटरफ्लाई ड्रेस को तैयार करने में 3000 घंटे लगे थे
