हालांकि निक जोनस ने पहले ही प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज़ करते हुए उन्हें टिफनी स्टोर से खरीदा हुआ रिंग पहना दिया था, लेकिन अब प्रियंका और निक जोनस ने अपनी अपनी फैमिली की उपस्थिति में पूरे रिती रिवाज से रोका भी कर लिया है। प्रियंका और निक के रोके की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।  

प्रियंका ने इस मौके पर अपने फेवरेट  डिज़ाइनर अबु जानी और संदीप खोसला की डिज़ाइन की हुई चिकनकारी शेरवानी पहन रखा था जिसका लेमन यलो कलर उन्हें नैचुरल ग्लो दे रहा था। 
 



 
 
वहीं निक प्रियंका के रंग में रंगने के साथ-साथ देसी अंदाज में भी नज़र आ रहे थे। निक के पेरेन्ट्स ने भी इस मौके पर साड़ी और कुर्ता पजामा पहना था। 
 



 
प्रियंका के अलावा इस फंक्शन में पहुंची प्रियंका की कज़िन और एक्ट्रेस परिणीति चेपड़ा ने भी यलो कलर की एथनिक ड्रेस पहना था।
 



 
सिर्फ दो महीने पुराना है प्यार
 
ऐसी कयासें हैं कि प्रियंका और निक अगले महीने शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। बता दें, प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो ज्यादा से ज्यादा दो महीने आगे की प्लानिंग करती हैं और इसके बाद वो खुद को प्रजेन्ट में रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि निक और प्रियंका ने शादी और रोका का निर्णय भी सिर्फ 2 महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद ले लिया है।