Love Again Movie: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड्रा जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उनकी हॉलीवुड की फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका की इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में सैम ह्यूगन लीड एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है और इसका ट्रेलर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी बेहद ही रोमांचक होगी।
Love Again Movie: प्यार की जीवन में दोबारा दस्तक देने की कहानी
फिल्म के ट्रेलर से ही इसकी कहानी को समझा जा सकता है। ट्रेलर में फैंस के लिए सरप्राइज ऐलीमेंट हैं निक जोनस की झलक। वे कुछ सेकेंड के लिए ही प्रियंका के साथ ट्रेलर में नजर आ रहे हैं। लेकिन इससे अंदाजा लग रहा है कि भले ही छोटा ही सही लेकिन निक का भी फिल्म में प्रभावी रोल होगा। ‘लव अगेन’ में प्रियंका चोपडा मीरा का किरदार निभा रही हैं। जो अपने ब्वॉयफैंड की मृत्यु के बाद जीवन में आगे नहीं बढ पा रही है। मीरा अपने ब्वॉयफ्रैंड के पुराने नम्बर पर ही मैसेज भेजती रहती है। उस फोन को अब रॉब बर्न्स (सैम ह्यूगन) इस्तेमाल कर रहे हैं। रॉब एक जर्नलिस्ट है और वे इस बात से बेखबर है कि अनजान मैसेज के आने से उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा बदलाव होगा। मीरा के मैसेज और उसके प्यार को देख वो उसकी तरफ आकर्षित होने लगता है। रॉब उससे मिलने की कोशिश करता है। इसी बीच रॉब का सिंगर सेलीन डायोन इंटरव्यू लेने का मौका मिलता है और वहां उनसे प्यार के बारे में बात करने पर उसे मीरा से मिलने की चाहत बढती है। सेलीन डायोन रोब को मीरा से मिलाने में मदद करती है। रॉब और मीरा एक ओपेरा नाइट में मिलते हैं। रॉब को मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होंगी। मीरा की जिंदगी में आसानी से दोबारा प्यार हो जाएगा। रॉब अपने प्यार का इजहार कर पाएगा और उसको प्यार मिलेगा। कहानी से जुडे ऐसे ही सवालों के जवाब मिलेंगे ‘लव अगेन’ में।
कब होगी रिलीज
प्रियंका चोपडा के फैंस को उनकी फिल्मों का लम्बे समय से इंतजार है। ये बात अलग है कि उनके फैंस बॉलीवुड में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। फिल्हाल तो उनके फैंस को हॉलीवुड की फिल्म से ही काम चलाना पडेगा। प्रियंका की फिल्म ‘लव अगेन’ 12 मई को रिलीज होगी। उनके फैंस लम्बे समय बाद उनकी झलक बडे पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। बात करें फिल्म की तो इस फिल्म की कहानी और निर्देशन जेम्स सी स्ट्रास ने किया है। फिल्म में पहली बार प्रियंका के साथ निक जोनस भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका कैमीयो देखने को मिलेगा। वैसे तो इस कपल की रियल लाइफ केमेस्ट्री के बारे में सभी जानते हैं। पर्दे पर भी इनकी केमेस्ट्री देखने का मौका फैंस को ‘लव अगेन’ में देखने को मिलने वाला हैं।
