Bhediya Film Review: अमर कौशिक की फिल्म “भेड़िया” की खबर जबसे आई थी, तब से ही लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को लेकर वरुण धवन और कृति सैनन ने खूब प्रमोशन भी किए। यह वजह भी है कि लोगों को इस फिल्म का इंतजार था। अब जब फिल्म “भेड़िया” रिलीज हो चुकी है, तो आइए जानते हैं कि फिल्म कैसी है और किन कारणों की वजह से इसे देखा जा सकता है।
1. फिल्म का प्लॉट
फिल्म की कहानी भास्कर (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे जीरो के घने जंगलों में रोड बनाने का काम मिल है। आदिवासी इसका विरोध करते हैं, जो भाकसर और उसके कजिन जेडी (अभिषेक बनर्जी) के लिए बड़ा चैलेंज है। जल्दी ही भास्कर को एक जंगली जानवर काट लेता है, जिसेक बाद भास्कर में भेड़िया के गुण आने लगते हैं।
2. हॉरर और कॉमेडी
फिल्म में हॉरर और कॉमेडी दोनों को पिरोने की कोशिश की गई है। कॉमेडी के पल तो बड़े मजेदार लगते हैं, जिसमें अभिषेक बनर्जी ने शानदार एक्टिंग की है। लेकिन बात जब हॉरर की आती है, तो सवाल यह उठता है कि आखिर हॉरर था कहां?
3. विजुअल प्रभाव
फिल्म का विजुअल इतना कमाल है कि फिल्म को देखने में मजा आता है। वीएफएक्स और एनिमेशन बहुत शानदार था। सिनेमैटोग्राफर जिशनु बनर्जी ने वीएफएक्स और एनिमेशन के जरिए जो क्रिएट किया है, वह बहुत अलग है। सिर्फ यही नहीं, वरुण का भेड़िये के रूप में बदलने का दृश्य भी कमाल का है।
4. एक्टिंग और किरदार
इस फिल्म में वरुण धवन ने अपने चरित्र के साथ पूरा न्याय किया है। लेकिन जो एक्टर बाजी मार ले जाता है, वह हैं अभिषेक बनर्जी। वेब सीरीज में कमाल दिखाने के बाद अभिषेक ने इस फिल्म में भी बढ़िया एक्टिंग की है। इनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है, यहां तक कि गंभीर दृश्यों में भी वह कमाल लगे हैं। डेब्यूटेंट एक्टर पालिन काबक की एक्टिंग भी बढ़िया है। कृति सैनन और दीपक डोबरियाल की एक्टिंग भी सराहनीय है।
5. फिल्म के दृश्य और गाने
फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा बोरिंग लेकिन कहानी को आगे ले जाने वाला है। दूसरा हिस्सा फिल्म को रोमांचक बनाता है लेकिन यह भी स्लो महसूस होता है। फिल्म को और एडिटिंग की जरूरत थी। कुछ गाने कम भी किए जा सकते थे बल्कि इससे फिल्म में कसाव आता और फिल्म अधिक मजेदार बनती।
