अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, आफताब शिवदसानी, स्नेहा उलाल जैसे स्टार्स ने ट्वीट के जरिए इस फिल्म के लिए अपना इंतजार जगजाहिर किया है और जिन्होंने ये फिल्म देख ली है, वे शाहरूख खान और निर्देशक मनीष शर्मा की तारीफ करते नहीं थक रहे।

 



 



 



 

वैसे अगर आप ये सोच रहे हैं कि फिल्मी जगत के शाहरूख के दोस्तों कि इस फिल्म के लिए तारीफें करने में उनकी दोस्ती बड़ी वजह हो सकती है, तो यहां पढ़िए कि शाहरूख के रीयल फैन्स यानी कॉमन मैन को ये फिल्म कैसी लगी?

 



 



 



 

गौरतलब है कि शाहरूख की इस फिल्म का क्रेज उनके फैन्स पर कुछ ऐसा चढ़ा है कि जब कमाल आर खान (केआरके) ने इस फिल्म के सेकंड हाफ के बारे में नेगेटिव रिव्यू दिए, तो शाहरूख के हजारों फैन्स ने उन्हें ट्विट के जरिए भला-बुरा भी सुना दिया।