शो ‘यहां मैं घर घर खेली’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस सुहासी धामी इन दिनों ज़ी टीवी के शो ‘आपके आ जाने से’ में 42 वर्षीय सिंगल मदर वेदिका का किरदार निभा रही हैं। वैसे असल ज़िन्दगी में वेदिका ढाई साल के बेटे की मां हैं और इसी शो से उन्होंने फिर से एक्टिंग और इंडस्ट्री में वापसी की है। ये पूछने पर कि कितना आसान है प्रेगनेन्सी के बाद कमबैक करना, सुहासी बताती हैं कि वो खुद को इस शो मिलने के लिए खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें वेदिका के रूप में एक्टिंग के बहुत स्कोप हैं। वो कहती हैं, “जब मेरे बेटे को ढाई साल हो गए, तो मेरी मदर इन लॉ ने ही मुझे फोर्स किया कि काम शुरू नहीं करोगी तो लोग भूल जाएंगे। मैं तो कमबैक करने में बहुत झिझक रही थी, लिकन उन्होंने ही मुझे एंकरेज किया कि फिर से मैं काम शुरु करूं। अब मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं आती क्योंकि अगर मेरी मदर इन लॉ कभी कहीं जाती हैं, तो मेरी मां मेरे बेटे का ख्याल रख लेती है।” 



मां बनने के बाद ही समझ आई ये बात
मां बनने के बाद ही मेरा अपनी मम्मी और अपनी सास के तरफ नज़रिया बिलकुल बदल गया। बड़े होते हुए हम कई बार अपनी मम्मी से लड़ते हुए कुछ भी कह देते हैं, लेकिन अब मैं अपनी मम्मी की फीलिंग्स को बेहतर समझ सकती हूं।