ऐसे में आये दिन वह अपने फैंस से सोशल साइट्स की दुनिया के जरिये रूबरू हो रहे हैं।  कभी सेलिब्रिटी खुद अपने सोशल एकाउंट के जरिये लोगों को अपनी रोजमर्रा की एक्टिविटी से वाकिफ करवा रहे हैं तो कभी उनके फैंस पेज के जरिये उनकी पुरानी यादें साझा की जा रहीं हैं।

दीपिका, सारा और तापसी के बाद अब कपूर सिस्टर्स की यह प्यारी तस्वीर जबरदस्त तरीके से हो रही वायरल-

इन दिनों सारे एक्टर्स थ्रो बैक अपनी एक से एक पुरानी तस्वीर अपने फैंस के लिए साझा कर रहें हैं। इन दिनों जिस स्टार्स की तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हुई उनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और तापसी पन्नू का नाम सबसे ऊपर है। अब इसी कड़ी में ‘करीना कपूर’ और ‘करिश्मा कपूर’ की एक बचपन की पिक जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करिश्मा बेहद ही ग्लैमरेस लुक में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वहीं बेबो सिंपल और क्यूट लुक में सबको एट्रैक्ट कर रहीं हैं। यह तस्वीर इनके फैन पेज पर “अंटिल टूमौरो चैलेंज” के अन्तर्गत साझा की गई है। दोनों बहनों में हमेशा ही एक अलग सा बॉन्ड देखा गया है। ये दोनों ही एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं। बहनों से ज्यादा ये दोनों अपने दोस्ती भरे रिश्ते के लिए इस इंडस्ट्री में जानी जाती हैं।

‘लाल सिंह चड्डा’ है करीना की अपकमिंग फिल्म-


 

अगर करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो यह आने वाली फिल्म “लाल सिंह चड्डा” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में यह आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बीते महीने मार्च में करीना फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में एक प्रमुख किरदार निभाती दिखी थीं। इस फिल्म में इनका किरदार एक पुलिस ऑफिसर का था। लीड रोल में फिल्म अभिनेता ‘इरफान खान’ और ‘राधिका मदान’ थे।