दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में आमिर, टेबल नंबर 21 जैसी फिल्में कर चुके एक्टर राजीव खंडेलवाल के नए चाट शो जज़्बात में बतौर गेस्ट पहुंची थी। शो पर जब राजीव ने दिव्यांका से पूछा की हार्ट ब्रेक को उन्होंने कैसे फेस किया तो अपने एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा के बारे में बात करते करते दिव्यांका रो पड़ी। दिव्यांका से राजीव ने पूछा था की हार्ट ब्रेक ने उनसे क्या ले लिया और इसी का जवाब देते हुए दिव्यांका ने कहा की हार्ट ब्रेक ने उनके लाइफ के आठ साल ले लिए।  दिव्यांका उस वक़्त की बात करते हुए बोलती हैं की ऐसा लग रहा था की मेरी लाइफ ख़तम हो रही है और उन दिनों मैं अंधविश्वास को मानना शुरू कर दिया था…इन्ही बातों को करते हुए दिव्यांका बहुत भावुक हो गयी, लेकिन जब शो पर उनके पति विवेक दहिया की एंट्री हुई तो ऐसा लगा की ये कपल सिर्फ एक दूसरे के लिए बना है और दिव्यांका ने  कहा की वो प्यार के बिना रह नहीं सकती। 
 
शो में विवेक दहिया और दिव्यांका ने अपनी-अपनी लाइफ और एक दूसरे के साथ शादी जैसी चीज़ों पर कई दिलचस्प बातें की। राजीव खंडेलवाल का ये शो 5 मई से ज़ी टीवी पर प्रसारित हो रहा है और दिव्यांका शो की पहली गेस्ट थी। 
 

“Divekkkk” So Romanatic

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripatiidahiya) on



 
राजीव ने भी बातचीत के दौरान ये बताया की वो चाहते हैं की ये शो कई सेअसोंस में टीवी पर आये।