स्ट्रॉबेरी पिक मी अप
सामग्री-
- स्ट्राॅबरी 200 ग्रा.,
- बूरा चीनी 1/2 कप,
- पानी 1/4 कप,
- फेंटी क्रीम,
- कटी स्ट्रॉबेरी 5-6,
- नींबू का छिलका 1/2 छोटा चम्मच।
विधि
1. स्ट्रॉबेरी मिक्सी में पीसें। पानी व चीनी के साथ इन्हें गाढ़ा होने तक पकाएं व नींबू का छिलका डालें।
2. क्रीम फेंटकर इस मिश्रण में मिलाएं।
3. अलग-अलग कपों में डालें व कटी स्ट्राॅबरी से सजाकर परोसें।
स्ट्रॉबेरी व पीच पुडिंग

सामग्री-
- स्ट्राॅबरी 10,
- डिब्बाबंद आड़ू-दो टुकड़ों में 10,
- चीनी 1/4 कप,
- मैदा 1/4 कप,
- वनीला एसेंस 1 छोटा चम्मच,
- अंडे 2, दूध् 1/2 कप।
विधि
1. अंडा व चीनी फेंटकर इसमें मैदा, एसेंस व दूध मिला दें।
2. अब चिकनाई युक्त बेकिंग डिश में आड़ू व स्ट्राॅबरी रखें।
3. इन पर तैयार मिश्रण डालें, पूरी तरह से न ढकें।
4. 180 डिग्री पर 30-35 मिनट तक बेक करें।
ये भी पढ़ें-
गर्मियों के सुपर-5 कूल ड्रिंक्स
अचार को स्वादिष्ट बनाने के 5 नुस्खे
कैसे रखें खाद्य सामग्री को ताजा
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
