इन दिनों बालों को लेकर काई समस्याएं जैसे रूखे, बेजान और बाल झड़ना आम बात है। आज हम आपको ‘जैकलीन फर्नांडिस’ के खूबसूरत, घने और शाइनी बालों के राज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जातने हैं 5 कमाल के टिप्स…
1: आखिर कैसा हो आपका शैंपू—
स्वस्थ और मजबूत बाल के लिए सबसे ज्यादा जरूर है आपके शैम्पू का बेहतर होना। ये अपको खुद तय करना होगा कि आपके बालों पर किस तरह का शैम्पू शूट कर रहा है। आजकल अधिकांश शैंपू सल्फेट्स के साथ तैयार किए जा रहे हैं, जिससे फोम बनता है। ये पूरी तरह से कैमिकल होता है जोकि आपके बालों के लिए काफी हार्मफुल है। ये आपके बालों को बेजान बनाते हैं। इसलिए कोशिश कीजिए की सल्फेट-मुक्त शैंपू इस्तेमाल करें। आपको बता दें कि जैकलीन अपने शैम्पू को लेकर काफी सजग रहती हैं।
2: वॉल्यूम प्रोडक्ट का कर सकती हैं चुनाव—
आजकल मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं जो बालों में वॉल्यूम देने का काम करते हैं। ये आपके बाल से ऑयल को कम करता है। इसके साथ ही Volume Mousse के इस्तेमाल से आप कम बालों को वॉल्यूम और घने दिखा सकती हैं।
3: कर्ल्स से बालों को दिखाएं घना—
अगर आपके बाल पहले से ही पतले हैं तो आप स्ट्रेट करने के बजाए कर्ल्स बना सकती हैं। इससे आपके बाल बाउंसी और घने नजर आएंगे। इस ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अपने बालों पर किसी भी तरह का गर्म चीज चीज इस्तेमाल करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे जरूर इस्तेमाल करें।
4: हेयरकट—
आप हेयरकट के साथ भी अपने बालों को घना दिखा सकती हैं। इसके लिए आपको बस करना ये होगा किया अगर आप बाल कटवाने के बारे में सोच रही हैं तो आप ट्रिम कराने के बजाए लेयर्ड में बाल कट कराएं। लेयर से बालों के वॉल्यूम नजर आते हैं जो काफी खूबसूरत लगता है।
5: पार्टिंग हेयर स्टाइल से बचें—
अगर आपके बाल पतले हैं और अपको पार्टिंग का शौक है तो इस चीज से बचें। क्यों कि ये आपको बालों को और भी पतला दिखएगा। इसके साथ ही पार्टिंग की वजह से आपकी स्कैल्प अधिक नजर आएगी। बेहतर होगा की पार्टिंग करते वक्त ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
