Summery- आमिर खान का सख्त बयान
आमिर खान ने बॉलीवुड सितारों की भारी फीस और निजी मांगों को लेकर तीखी आलोचना की, कहा यह चलन इंडस्ट्री के लिए खतरनाक और शर्मनाक है।
Aamir Khan Criticizes High Fees: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता आमिर खान ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रहे एक चलन पर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि आजकल कई अभिनेता फिल्मों के लिए बहुत ज़्यादा फीस मांगते हैं और अपने साथ भारी-भरकम निजी स्टाफ भी लाते हैं, जिनका खर्च भी निर्माता को उठाना पड़ता है।
उन्होंने इस रवैये को इंडस्ट्री के लिए शर्मनाक बताया। आमिर खान का मानना है कि जब कई बड़ी बजट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं, तब सितारों को इतनी हाई फीस और फालतू सुविधाओं की मांग करने से बचना चाहिए, ताकि फिल्मों पर ज़रूरत से ज़्यादा खर्चा न पड़े।
सितारों की बढ़ती निजी मांगें अनावश्यक बोझ
आमिर खान ने के यूट्यूब गेम चेंजर्स में खुलकर कहा कि निर्माताओं का जिम्मेदारी केवल फिल्म से जुड़े खर्चों तक होना चाहिए, न कि सितारों की निजी जीवनशैली तक। उन्होंने बताया कि आजकल कुछ सितारे अपने ड्राइवर, मेकअप टीम, निजी रसोइयों, यहां तक कि जिम वैन और कुकिंग वैन का खर्च भी निर्माताओं से वसूलते हैं।
उनके अनुसार, जब एक अभिनेता करोड़ों रुपये कमा रहा हो, तो अपने कर्मचारियों का वेतन खुद देना उसकी जिम्मेदारी है, न कि निर्माता की। आमिर ने सवाल उठाया कि क्या आगे चलकर निर्माता को किसी अभिनेता के बच्चों की स्कूल फीस भी भरनी होगी? उन्होंने इसे बेहद अपमानजनक और शर्मनाक बताया।
पुराने समय का तरीका बनाम आज का चलन
आमिर खान ने याद दिलाया कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स खुद अपने स्टाफ का खर्च उठाते थे। निर्माता केवल फिल्म की शूटिंग, तकनीकी उपकरण, लोकेशन और क्रू से जुड़ी लागतें वहन करते थे। उन्होंने कहा कि वह खुद भी अपने निजी कर्मचारियों का वेतन हमेशा अपनी जेब से देते हैं और कभी भी निर्माता से इसकी मांग नहीं करते।
आमिर खान ने बताया कि जब उन्होंने कुश्ती पर आधारित एक फिल्म की थी, तब प्रशिक्षण की लागत निर्माता ने दी थी क्योंकि वह फिल्म से जुड़ा आवश्यक खर्च था, लेकिन उन्होंने अपने रसोइए का खर्च खुद उठाया। यही बैलेंस और ईमानदारी फिल्म निर्माण की असली भावना है।
“हर सितारे की प्राथमिकता फिल्म होनी चाहिए”
आमिर का मानना है कि हर अभिनेता को खुद को एक टीम प्लेयर समझना चाहिए, न कि एक राजा की तरह व्यवहार करना चाहिए जिसके सारे खर्च निर्माता उठाएं। उन्होंने कहा कि जब वह आउटडोर शूटिंग पर अपने परिवार को साथ ले जाते हैं, तब भी वह उनका खर्च खुद ही उठाते हैं, क्योंकि इसका फिल्म से कोई संबंध नहीं होता। उनके अनुसार, कुछ सितारे अब अपने स्टारडम का गलत फायदा उठाकर निर्माता पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। यह न केवल निर्माता के लिए वित्तीय बोझ है बल्कि पूरी टीम के लिए भी निराशाजनक माहौल बनाता है।
इंडस्ट्री के लिए चेतावनी
आमिर खान ने साफ कहा कि अगर यह चलन ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले समय में फिल्म उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बड़े सितारों की व्यक्तिगत विलासिताओं का खर्च उठाने में निर्माता जितना पैसा गंवाते हैं, उतना वे फिल्म के असली निर्माण पर नहीं लगा पाते। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है। जब इंडस्ट्री को खुद अपने अंदर झांकना होगा और तय करना होगा कि क्या वह फिल्मों के असली कला पक्ष को बचाना चाहती है या फिर महज सितारों की रईसी भरी जिंदगी को फंड करना करती रहेगी।
