Comedian Sapan Verma roasted Aamir Khan
Comedian Sapan Verma roasted Aamir Khan

Summary: कॉमेडियन सपन वर्मा ने आमिर खान के प्रमोशन स्टाइल का उड़ाया मजाक

आमिर खान हमेशा अपने अलग फैसलों से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में कॉमेडियन सपन वर्मा ने आमिर के प्रमोशन और 100 करोड़ की OTT डील ठुकराने को लेकर मजाक उड़ाया।

Sapan Verma Aamir Jokes: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा से अपने अनोखे चुनावों और प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। अगस्त में मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल (IFFM) में जब आमिर के साथ अभिषेक बच्चन, अदिति राव हैदरी और कई कलाकार शामिल हुए थे। कॉमेडियन सपन वर्मा ने अवॉर्ड शो को होस्ट किया था और अब उन्होंने अपने शुरुआती मोनोलॉग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आमिर, मलाइका और अभिषेक जैसे एक्टर्स की खिंचाई की। लेकिन इसमें “सितारे जमीन पर” को लेकर आमिर खान वाला मजाक सबसे कमाल का था। 

IFFM के अवॉर्ड नाइट में कॉमेडियन सपन वर्मा ने अपने शुरुआती मोनोलॉग में आमिर खान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आमिर ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए इतने इंटरव्यू दिए कि जब भी मेरे घर की घंटी बजती, तो मुझे लगता आमिर खुद फिल्म दिखाने आ गए हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि आमिर ने 100 करोड़ की ओटीटी डील ठुकराकर इतिहास रचा और फिल्म को सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया। साथ में उन्होंने अक्षय कुमार को लपेटते हुए कहा कि इतनी तो अक्षय कुमार की एक महीने की सैलरी है। 

आमिर खान ने ऐलान किया कि उनकी हर फिल्म पहले थिएटर में दिखाई जाएगी और उसके बाद सीधे यूट्यूब पर रिलीज होगी। दर्शकों को इसे देखने के लिए मात्र 100 रुपये चुकाने होंगे। यह कदम दर्शकों के लिए न सिर्फ किफायती है बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक नया रास्ता खोलता है। आज के समय में जब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स फिल्मों के अधिकार खरीदने के लिए सैकड़ों करोड़ का ऑफर देते हैं, तब आमिर का यह निर्णय दर्शाता है कि वह केवल पैसों पर नहीं बल्कि दर्शकों की पहुंच और सुविधा पर ध्यान दे रहे हैं।

आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित फिल्म “सितारे जमीन पर” एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा है, जिसे 2007 की क्लासिक “तारे जमीन पर” का के सीक्वल के रूप में देखा जा रहा है। इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही 10 नए कलाकार भी हैं, जो सभी विशेष रूप से सक्षम (specially abled) हैं। फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल कोच की है, जिसे अनुशासनहीनता के कारण सजा मिलती है और उसे किंमऊनीती सर्विस के तहत विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों की एक टीम को तैयार करना पड़ता है। कहानी संवेदनशील भी है और प्रेरणादायक भी, क्योंकि यह बताती है कि सीमाएं केवल समाज की सोच में होती हैं, सपनों और मेहनत के सामने नहीं।

इस फिल्म ने न केवल आलोचकों से सराहना पाई, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया। 122 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 267.52 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। यह साबित करता है कि अच्छी कहानियां और संवेदनशील प्रस्तुतिकरण दर्शकों को हमेशा आकर्षित करते हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...