Junaid and Aamir Khan Parody Promo
Junaid Khan Rejects 100 Crore Film For Sitare Zameen par

Overview:

एक मजेदार पैरोडी प्रोमो क्लिप में आमिर खान बेटे जुनैद खान के साथ नजर आने वाले हैं। जिसमें जुनैद ये खुलासा करेंगे कि उन्होंने एक 100 करोड़ की फिल्म के ऑफर को ठुकराकर 'सितारे जमीन पर' को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। आइए जानते हैं, इस पर क्या होगा आमिर का रिएक्शन।

Junaid Rejected 100 Crore Film For Sitare Zameen Par: पिछले कई दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बेहतरीन फिल्में देने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हाल ही में सुपरहिट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। आपको बता दें आमिर खान के साथ-साथ उनके बेटे जुनैद खान भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक आमिर के साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। लेकिन, आने वाले कुछ दिनों में दोनों एक प्रोमो में साथ दिखाई देंगे, और दोनों की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प नजर आएगी। आइए जानते हैं, क्या होगा जब जुनैद आमिर से कहेंगे कि उन्होंने 100 करोड़ की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है?

‘सितारे जमीन पर’ के नए पैरोडी प्रोमो में आमिर और जुनैद खान दिखाएंगे अपना मजेदार अंदाज

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ पहली बार एक पैरोडी प्रोमो में यूट्यूब पर नजर आने वाले हैं। इस प्रोमो में आमिर खान 1994 में रिलीज हुई आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना को ट्रिब्यूट देते हुए उसके कुछ सीन्स को दोबारा निभाते दिखेंगे। इसी के साथ ‘सितारे जमीन पर’ का यूट्यूब लॉन्च किया जाएगा। वीडियो में फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी, आमिर खान की फिल्म को ऑनलाइन देखते नजर आएंगे। और एक सीन में आमिर कई आइकॉनिक डायलॉग्स को नए अंदाज में पेश करेंगे।

इसके आगे, आमिर खुद अपनी फिल्मों लाल सिंह चड्ढा और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पर मजाकिया तंज कसते हैं। और जुनैद से कहते हैं – “मुझे याद है पहली दफा तू खुश हुआ था और तूने कहा था – पापा, मल्टी स्टारर कर लो… मैंने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान कर ली। उसके बाद आज तक गालियां खा रहा हूं… फिर तूने कहा वर्ल्ड की बेस्ट फिल्म का रीमेक बना दो… मैंने फॉरेस्ट गम्प का लाल सिंह चड्ढा बना दिया… इज्ज़त तो गई ही, पैसे भी चले गए…”

जुनैद खान की ‘सितारे जमीन पर’ के लिए नई स्कीम

इस पैरोडी प्रोमो में आमिर खान के साथ उनके बेटे और लवयापा फेम जुनैद खान भी नजर आएंगे। जिसमें वे घर बैठे ‘सितारे जमीन पर’ देखने के लिए एक नई स्कीम का खुलासा करते हैं। और कहते हैं, “आपको सुनकर खुशी होगी पापा… कि मैंने 100 करोड़ की फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है और आपकी फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर सिर्फ 100 रुपए में डाल दिया है।” इस पर आमिर हैरानी जताते हैं और मजाक में बेटे जुनैद को “नेपो किड” कहकर चिढ़ाते हैं।

पहली बार स्क्रीन पर दिखेंगे आमिर के बेटे आजाद राव खान

इस पैरोडी प्रोमो वीडियो के अंत में आमिर खान के साथ किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी एक झलक में नजर आएंगे। यह वीडियो आजाद का पहला ऑन-स्क्रीन अपीयरेंस होगा।
आपको बता दें, आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर अब एक्सक्लूसिव तौर पर यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिसे आप सिर्फ 100 रुपए में घर बैठे देख सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...