One Day Upcoming Movie
One Day Upcoming Movie

Summary: आमिर खान प्रोडक्शन की 'एक दिन' में रोमांस करेंगे जुनैद खान और साई पल्लवी

साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी और जुनैद खान की जोड़ी पहली बार फिल्म 'एक दिन' में नजर आएगी। जुनैद के करियर को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।

One Day Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अब जुनैद खान सिनेमा जगत का एक चर्चित नाम बन गए है। आए दिन जुनैद को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहता है। जुनैद खान की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट मेकर्स की तरफ से कर दी गई है। इस फिल्म में जुनैद खान जिसमें वह साउथ सिनेमा की एक दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी संग रोमांस फरमाते हुए नजर आएंगे। एक दिन उनके लिए बेहद अहम फिल्म होगी।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। तरण के अनुसार जुनैद खान फिल्म एक दिन में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी संग रोमांस लड़ाते हुए दिखाई देंगे। इस रोमांटिक थ्रिलर के निर्माता आमिर खान हैं, जबकि डायरेक्शन की कमान सुनील पांडे के हाथ में है। मालूम हो कि मंसूर और आमिर की जोड़ी ने पहले जाने तू या जाने ना जैसी शानदार फिल्म बनाई। 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में देखना ये दिलचस्प रहेगा कि जुनैद और साई की जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाएगी। बता दें कि ये पहला मौका होगा कि जब इन दोनों कलाकारों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखा जाएगा।

Junaid Khan
Who is Junaid Khan

बीते समय में जुनैद खान एक्ट्रेस खुशी कपूर संग फिल्म लवयापा में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन अपने बेटे के करियर को उभारने की जिम्मेदार अब खुद आमिर खान ने उठाई है और वह फिल्ममेकर मंसूर खान के साथ मिलकर वह एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम एक दिन होगा।आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म निर्माताओं के अनुसार उम्मीद की जा रही है कि आमिर एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब होंगे।

अब यह देखना दिलचस्प होगा। बतौर अभिनेता जुनैद खान को अगर हिंदी फिल्म में खुद को साबित करना है तो एक दिन उनके लिए बेहद अहम फिल्म होगी। इस मूवी की सफलता से जुनैद के एक्टिंग करियर के तार जुड़े हुए हैं। क्योंकि एक दिन की कमर्शियल सक्सेस ही उनके लिए इंडस्ट्री में अवसर के और भी जुनैद खान इस बार एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शन के तहत तैयार किया जा रहा है, जिसका संभावित नाम है ‘एक दिन’।

 Sai Pallavi
South actress Sai Pallavi will be seen in these films

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्री हैं, जो तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2015 में मलयालम फिल्म “प्रेमम” से डेब्यू किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को बहुत सराहना मिली। साई जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म “रामायण” में माता सीता का किरदार निभाएंगी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में होंगे। फिल्म रामायण का पहला भाग 2027 में रिलीज होगा और इसका दूसरा भाग 2027 को रिलीज किया जाएगा। साई की नेटवर्थ लगभग 29 करोड़ रुपये है और वे फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी कमाई करती हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...