Coral Visible From Space: आज भले ही हम इंसान अंतरिक्ष तक पहुंच चुके हैं लेकिन धरती पर मौजूद समुद्र को आजतक नहीं जान पाए है। समुद्र अजीबो-गरीब संरचनाओं और प्राणियों से भरा हुआ है। आज तक कोई नहीं जान पाया है कि इसकी गहराईयों में क्या-क्या छिपा है, पृथ्वी पर मौजूद विशाल और अथाह समुद्र में हर दिन किसी न किसी कोने में इसे जानने और समझने के लिए लोग गोता लगाते हैं। जब कभी वहां से कोई जीव निकलता है तो हम लोग पूरी तरीके से हैरान रह जाते हैं क्योंकि इसकी जानकारी हम लोगों के पास बिल्कुल ही नहीं होती है। इन दिनों एक जीव काफी चर्चा में आया है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये समंदर की गहराइयों में रहने के बावजूद अंतरिक्ष से दिखाई देता है।
100 फीट से ज्यादा है इसकी चौड़ाई
दरअसल, यह एक बेहद खास और विशाल मूंगा प्रवाल है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी समुद्री खोजों में से एक माना जा रहा है। इतना ज्यादा विशाल और अद्भुत होने के बावजूद, यह जीव केवल समुद्र की गहराइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी विशालता इतनी ज्यादा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यह मूंगा प्रवाल एक ऐसा जीव है, जो समुद्र के वातावरण में 300 साल से भी अधिक समय से सही-सलामत बना हुआ है।
इसकी लंबाई की बात करे तो 110 फीट चौड़े कॉलोनी बनाकर समुद्र में सैकड़ों साल से रह रहे हैं। ये जीव इतना बड़ा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इसको लेकर दावा किया है कि ये जेलीफिश और समुद्री एनीमोन का रिश्तेदार है। ये समुद्र तल में विशाल कॉलोनियां बनाता है, जो मेरिका के समोआ में मिले पिछले मूंगा की कॉलोनी से 12 मीटर कम है।
300 साल पुराना विशाल मूंगा
बता दें, इसकी खोज फोटोग्राफर मनु सैन फेलिक्स द्वारा की गई। ये उन्हें उस समय देखने को मिला जब वो एक सीज प्रोजेक्ट के लिए समुद्र तल में एक जहाज के मलबे के पास गए थे। फेलिक्स ने इसको लेकर कहा कि लगभग 300 साल तक इस जीव का यहां पड़े रहना अपने-आप में बड़ी बात है। एक तरफ जहां बढ़ते प्रदूषण के कारण मछलियों के लिए सकंट की स्थिती को पैदा कर रहा है तो वहीं ये जीव अपने आकार को ऐसे ही बढ़ाता जा रहा है। इस जीव की लंबाई को लेकर अभियान दल का कहना है कि ये जीव इतना बड़ा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। इसको लेकर जैविक समुद्र विज्ञानी हेलेन फाइंडले का कहना है कि ये हमारे अभियान का हिस्सा नहीं था लेकिन इसकी खोच हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
अंतरिक्ष से भी देता है दिखाई

मूंगा प्रवाल की विशालता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसे नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार, अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यह एक अप्रत्याशित खोज है, जिसे वैज्ञानिक मौली टिम्मर्स ने बहुत चौंकाने वाली बताया। इनकी खोज ने न केवल समुद्र के रहस्यों को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि समुद्र में अभी भी बहुत सी अनदेखी संरचनाएं हो सकती हैं।
