Space Solomon: पृथ्वी पर मौजूद विशाल और अथाह समुद्र में हर दिन किसी न किसी कोने में इसे जानने और समझने के लिए लोग गोता लगाते हैं। जब कभी वहां से कोई जीव निकलता है तो लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों एक जीव काफी चर्चा में आया है,
जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये समंदर की गहराइयों में रहने के बावजूद अंतरिक्ष से दिखाई देता है। दरअसल, यह एक बेहद खास और विशाल मूंगा प्रवाल है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी समुद्री खोजों में से एक माना जा रहा है। यह मूंगा प्रवाल एक ऐसा जीव है, जो समुद्र के वातावरण में 300 साल से भी अधिक समय से सही-सलामत बना हुआ है। इसकी लंबाई 110 फीट है। ये जीव इतना बड़ा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इसको लेकर दावा किया है कि ये जेलीफिश और समुद्री एनीमोन का रिश्तेदार है।
