मौसम कोई भी हो, उसका असर त्वचा पर अलग-अलग रूपों में पड़ता ही है और उसके अलावा भी कई ऐसे कारण होते हैं, जिनकी वजह से त्वचा पर समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में इनका बचाव करना बहुत जरूरी होता है, ताकि त्वचा को ज्यादा नुकसान ना पहुंचे और समय रहते प्रॉब्लम को दूर किया जा सके। आइए जानें, गर्मी के मौसम में त्वचा पर होने वाली समस्याएं और उनके उपाय-
- आंखों के नीचे झुर्रियां व डार्क सर्कल से बचने के लिए बादाम के तेल में शहद मिलाकर लगाएं और इसे हल्के हाथों से मलें और धो लें।
- रात को सोने से पहले 10 से 15 बादाम को भिगोकर रख दीजिए। सुबह इन्हें छीलें तथा इनमें 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। ऐसा करने से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाएगी।
- गुलाबजल, नींबू, दही और खीरा को एक साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में चमक आएगी।
- फेस काला पड़ जाए तो मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा-सा मिल्क पाउडर और एक चम्मच सिरका मिलाकर पैक बनाकर लगाएं।
- चेहरे की चमक कम हो जाने पर दही के साथ मक्की का आटा डालकर इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इसके बाद बादाम का तेल लगाएं।
- कभी-कभी नाक पर झाइयां हो जाती हैं। इसके लिए जायफल को घिसकर नाक पर लगाएं।
- हल्दी में थोड़ी सी ताजी मलाई, दूध तथा आटा मिलाकर उबटन बना लें। इस उबटन को चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे पर चमक आएगी।
- 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच टमाटर का रस और थोड़ा सा चंदन का पाउडर मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा और गर्दन धो लें। ऐसा करने से रंग भी साफ दिखने लगेगा।
- चेहरे की स्क्रबिंग के लिए टमाटर का टुकड़ा लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। त्वचा को निखारने के लिए यह स्क्रब काफी अच्छा है।
- फेस की क्लींजिंग करने के लिए चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे व गर्दन पर अच्छी तरह से मलें। इसके बाद चेहरा धो लें।
ये भी पढ़ें
चेहरे को गोरा बनाएं ‘केले के छिलके’ से
DIY: झुर्रियों और गलोइंग स्किन के लिए बनाएं होममेड नाइट क्रीम
इस रेमेडी से झाई, झुर्रियाँ और चेहरे के फेट को करें कम
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
