महिलाएं जब 30 साल की उम्र पार कर लेती हैं तब उनकी त्वचा में बहुत से बदलाव होने लगते हैं। ऐसे में उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है। जिस तरह टीन ऐज में पिम्पल्स की समस्या उत्पन्न होती है उसी तरह 30 की उम्र में रिंकल और डार्क सर्कल जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से त्वचा की रौनक 30 की उम्र के बाद भी कायम रखी जा सकती है।

सोते समय मेकअप साफ़ कर लें
स्किन को हमेशा के लिए ग्लोइंग रखने के लिए कभी भी सोते समय मेकअप न किया हो क्योंकि मेकअप लगाकर सोने से त्वचा पूरी तरह से सांस नहीं ले पाती और ग्लो ख़तम होने लगता है। ऐसे में आपको चाहिए कि सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ़ कर लें और त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए ठीक से मॉइशचराइजर लगाएं।
धूप से बचें
गर्मी हो या सर्दी कभी भी ज्यादा देर तक धूप में रखना आपकी त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकता है। वैसे तो धूप विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है लेकिन धुप की अल्ट्रावायलेट रेज़ आपकी त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकती हैं जिसकी वजह से आपकी त्वचा में झुर्रियों की समस्या तो हो ही सकती है साथ ही त्वचा बेजान हो जाती है। जहां तक संभव हो धूप में चेहरा ढककर ही निकलें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

प्रदूषण से सुरक्षा
आजकल प्रदूषण की समस्या सबसे ज्यादा है। इससे पूरी तरह स्वयं को बचा पाना मुश्किल है लेकिन इसके प्रभाव से त्वचा की सुरक्षा करना अति आवश्यक है। इसके लिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे को किसी दुपट्टे से ढककर ही निकलें। इससे आप अपने चेहरे को धूल और प्रदूषण से बचा सकती हैं।

उचित पोषण भी है जरूरी
त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखने के लिए ये आवश्यक है कि आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए विभिन्न पोषक तत्वों से युक्त आहार लें। अपने आहार में फलों और सब्जियों की मात्रा बढ़ाने के साथ डॉयफ्रूट्स भी पर्याप्त मात्रा में लें। अंकुरित आहार का सेवन करें और साथ ही हरी सब्ज़ियां भी अपने आहार में शामिल करें।

ज्यादा पानी पिएं
जितना हो सके अधिक मात्रा में पानी पिएं। दिन में कम से कम 8 -10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे आपकी त्वचा का ग्लो बना रहेगा। नारियल पानी या नींबू पानी का अधिक सेवन करें।

त्वचा की नमी बनाए रखें
अपनी त्वचा को जवान दिखने के लिए त्वचा की नमी कायम रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए स्किन में समय -समय पर मॉश्चराइजर का इस्तेमाल ज़रूर करें। नाईट क्रीम का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप घर के अंदर भी हैं तब भी हर 3 से 4 घंटे में अपनी त्वचा में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
रात को सोने से पहले क्लीनिंग टोनिंग और मॉश्चराइजिंग जरूर करें।
