बहुत ज्यादा ब्यूटी का ध्यान ना रखने वाली महिलाएं भी आईब्रो बनवाने के लिए पार्लर जरूर जाती हैं। लेकिन इस लॉकडाउन के समय में उनका भी हाल बुरा है। करीब-करीब सब महिलाएं अपनी बढ़ती आईब्रो को देख कर दुखी हो रही हैं। भाई, पार्लर जाने को जो नहीं मिल रहा है। और ये आईब्रो हैं कि बढ़ती ही चली जा रही हैं। चेहरा भले ही चमक रहा हो लेकिन बढ़ती आईब्रो सारा लुक बिगाड़ देती हैं। लेकिन जब आईब्रो की खूबसूरती घर पर ही निखारी जा सकती है तो फिर पार्लर खुलने का इंतजार क्यों करना। घर पर आईब्रो बनाने का आसान तरीका आइए जानें-
आईब्रो का नेचुरल आकार- 
आईब्रो घर पर बनाने की बारी आए तो सबसे पहले इसकी लेंथ समझने की कोशिश करें। इसके लिए एक पेंसिल लें और उसे नाक के छिद्र के पास से फोरहेड की ओर ले जाएं। ये जो पॉइंट बनेगा, आपकी आईब्रो यहीं से शुरू होनी चाहिए। इसके बाद फिर से पेंसिल को नाक के छिद्र के पास रखिए और इस बार इसको आंख के कोने वाले पॉइंट पर ले जाइए। ये आईब्रो का आखिरी पॉइंट होगा। 
आईब्रो का आर्क-
अक्सर महिलाएं और लड़कियां आईब्रो के नेचुरल आर्क को लेकर परेशान होती हैं। इसको पहचानने का भी एक तरीका है। आप पेंसिल को नाक के छिद्र के पास से 45 डिग्री पर ले जाइए। अब जो पॉइंट बनेगा, वो आर्क होगा। 
बेकार बाल-
आईब्रो बनाते समय हमेशा यही सलाह दी जाती है कि बेकार के बाल निकालिए। ये ज्यादातर बार ब्रो बोन पर होते हैं। ये भी किया जा सकता है कि आप अपने हिसाब से डिजाइन बना लें और शेप से बाहर आने वाले बालों को हटा दें। 
बहुत ज्यादा नहीं-
हो सकता है आप घर पर आईब्रो बनाने लगें तो फिर हर कुछ दिन में इन्हें बनाने लगें। जबकि हर 3 दिन से पहले आईब्रो नहीं बनाई जानी चाहिए। हालांकि ये आपकी ग्रोथ पर भी निर्भर करता है। 
ऐसे-ऐसे करें कमाल-
जब आईब्रो बनाने की बारी आए तो इसको स्टेप बाई स्टेप समझ लेना सही रहता है, चलिए जानते हैं-
स्टेप 1-अपने चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लीजिए। और फिर आईब्रो को ब्रश भी कीजिए।
स्टेप 2-एक हाथ से अपनी स्किन को खींच लें। दूसरे हाथ से एक-एक बाल प्लक करें। 
स्टेप 3-आईब्रो वाली खास कैंची का इस्तेमाल लंबे बाल काटने में कीजिए। 
स्टेप 4-हर बार ब्रश करके आईब्रो का शेप जरूर चेक करते रहें। 
स्टेप 5- सबसे आखिर में आईब्रो को चारों ओर बर्फ रगड़ें ताकि ये त्वचा लाल न हो। 

ये भी पड़ें-

स्किन का रखे ख्यालफास्टिंगके सहारेबच्चों को ऐसे पढ़ाएं बचत का पाठ