भारतीय मौसम समय- समय पर बदलते रहते हैं। कभी सर्द हवाएं तो कभी गर्म लू। जानलेवा गर्मी पसीने से तर-बतर कर देती है। ऐसे मौसम में मेकअप करना टेढ़ी खीर है। लेकिन ये चुनौती भी आप स्वीकार कर सकती हैं और भयंकर गर्मी में भी दिख सकती हैं कूल। बस आपको रखना होगा कुछ बातों का ध्यान-
-क्लींजिंग के लिए क्लींजिंग लोशन या एस्ट्रीजेंट का इस्तेमाल करें। स्किन को टोन करने के बाद मलमल के कपड़े में बर्फ डालकर मुंह पर घुमाएं और खुद-ब-खुद सूखने दें। इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और मेकअप ज्यादा देर तक टिकता है।
-चाहें आप दिन में कहीं जा रही हों या रात में वॉटर प्रूफ काॅस्मेटिक्स का इस्तेमाल करें।
-धूप में जाते समय मेकअप से पहले सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं। मेकअप बेस हमेशा वॉटरप्रूफ होना चाहिए। क्योंकि इसी पर आपका पूरा मेकअप टिका होता है।
-बेस लगाने के बाद लूज़ पाउडर लगाएं। इससे बेस सेट हो जाएगा।
-ब्लशर हल्के रंग के और पाउडर वाले लगाएं। आईशैडो भी पाउडर वाली और हल्के रंगों की लगाएं। आपको स्वयं को तो कूल लगेगा ही देखने वाले को भी आपको देखकर ठंडी हवा के झोंके सा अहसास होगा।
-आईलाइनर और मस्कारा का तो बस गोल्डन रूल बना लें, वाटरप्रूफ ही इस्तेमाल करें।
-मैट लिपस्टिक लगाएं और ऊपर से लिपग्लाॅस जरूर लगाएं।
-कुमकुम या लिक्विड बिंदियां न लगाएं स्टिकर बिंदी ही लगाएं।
-भीनी-भीनी खुशबू वाला इत्र या परफ्यूम लगाएं।
-गर्मियों में हाई बन बनाना ज्यादा अच्छा रहता है जिससे गर्दन पर हवा लगती रहे।
ये भी पढ़ें
वर्किगं वूमन के 5 ब्यूटी टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
