Tips To Make Your Makeup Rainproof : मॉनसून सीजन में ह्यूमिडिटी और अक्सर होने वाली बारिश के कारण सही मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में बरसात के कारण होने वाली ह्यूमिडिटी और चिपचिपाहट महंगे से महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स को पिघला सकती है। इसीलिए मानसून में मेकअप लुक क्रिएट करते समय सही टिप्स को फॉलो करना जरूरी है। अगर आप भी बरसात के मौसम में ग्रीसी और केकी मेकअप से परेशान हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ मानसून स्पेशल मेकअप टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो कर आप अपने ग्लैम मेकअप लुक को लॉन्ग लास्टिंग और वॉटर प्रूफ बना सकती हैं।
बरसात के मौसम में 7 वॉटर प्रूफ मेकअप टिप्स बनाएंगी लुक को ग्लैमरस और लॉन्ग लास्टिंग : Tips To Make Your Makeup Rainproof
मैटिफाइंग प्राइमर को चुनें
मॉनसून सीजन में मेकअप को ग्रिसी होने से बचाने के लिए मैटिफाइंग प्राइमर का ही चुनाव करें। मैटिफाइंग प्राइमर मेकअप बेस को लॉन्ग लास्टिंग और वॉटर प्रूफ बनाने के साथ-साथ क्लीन और सॉफ्ट लुक देते हैं। इसलिए आपको बेस मेकअप के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार मैटिफाइंग प्राइमर चुनना चाहिए।
करें स्किन टिंट का इस्तेमाल

मानसून सीजन की ह्यूमिडिटी और बारिश के समय हैवी मेकअप बेस अप्लाई करने से बचना चाहिए। ऐसे में आप एक्स्ट्रा ग्लो के लिए स्किन टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। बरसात में फाउंडेशन और कंसीलर फेस से बहकर लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में हैवी बेस के बजाय नेचुरल टिंट का ही इस्तेमाल करें।
सेटिंग स्प्रे है जरूरी
अगर आप मानसून में कोई खास इवेंट अटेंड करने वाली हैं। तो आपको मेकअप करने के बाद सेटिंग स्प्रे जरूर अप्लाई करना चाहिए। सेटिंग स्प्रे आपके मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है। लॉन्ग लास्टिंग फ्रेश मेकअप लुक के लिए मानसून की ह्यूमिडिटी में मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूरी है।
वॉटर प्रूफ हो आई मेकअप

गर्मी, ह्यूमिडिटी और बरसात के मौसम में आपको केवल वॉटर प्रूफ आई मेकअप का ही चुनाव करना चाहिए। इसीलिए इस मौसम में मेकअप एक्सपर्ट्स वॉटर प्रूफ आई लाइनर और वॉटर प्रूफ मस्कारा
इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। सिंपल नो मेकअप लुक के लिए आप भी वॉटर प्रूफ आई लाइनर और वॉटर प्रूफ मस्कारा चुन सकती हैं।
मेकअप सेटिंग पाउडर चुनें
बरसात के मौसम में अक्सर मॉइश्चर या नमी के कारण मेकअप बेस खराब हो जाता है। ऐसे में आपको बेस मेकअप एकदम लाइट रखना चाहिए। और मेकअप को सेट करने के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर के बजाय मेकअप सेटिंग पाउडर ही चुनना चाहिए। इस मौसम में मेकअप सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल नाक के आस पास और चेहरे पर नमी को खत्म करता है
ग्लोसी लिप्स को कहें बाय-बाय

बरसात के मौसम में बारिश का मजा उठाने और दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आने के लिए आपको मेट स्मर्ज्ड और ट्रांसफर प्रूफ लिपस्टिक में इन्वेस्ट करना चाहिए। और ग्लासी लिक्विड लिपस्टिक से बचना चाहिए। इस मौसम में ग्लोइंग मेकअप लुक पाने के लिए ट्रांसफर प्रूफ लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।
मिनिमल हो मेकअप लुक
बरसात के मौसम में स्किन को ग्लोइंग और रिफ्रेशिंग बनाए रखने के लिए आपको केवल मिनिमल मेकअप ही अप्लाई करना चाहिए। इस मौसम में जितनी मेकअप लेयर्स आप आपकी करती हैं। उतना ही फेस केकी लगता है और स्किन से पोर्स ब्लॉक होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको केवल मिनिमल मेकअप ही अप्लाई करना चाहिए।
