मेकअप करना लड़कियों के लिए आर्ट की तरह होता है। वो इसे बिलकुल अच्छे से कर लेना चाहती हैं। लेकिन हर बार मेकअप के टूल्स का इस्तेमाल सही नहीं है। बल्कि इन टूल्स को कई बार हटा कर किनारे रख देना चाहिए। क्योंकि ब्यूटी एक्सपर्ट मानते हैं कि मेकअप के कुछ काम हाथों से ही किए जाने चाहिए तब ही इनका असर नजर आता है। अगर आप भी अभी तक हर मेकअप स्ट्रोक के लिए ब्रश और दूसरे मेकअप टूल्स पर निर्भर थीं तो अब अपने अंदर के ब्यूटी आर्टिस्ट को नई कला सिखा दीजिए। कैसे होगा ये, चलिए जानते हैं-

क्रीम आईशैडो फिंगरटिप्स आएंगी काम-

आईशैडो, खासतौर पर क्रीम आईशैडो हाथों से अच्छे से ब्लेंड हो जाती है। वैसे भी आईशैडो को ब्लेंड करना एक बड़ा काम ही लगता है। लेकिन यकीन मानिए हाथों से ये ब्लेंडिंग और आसान हो जाती है। ब्रश से ये काम कई बार बिगड़ता ही है। क्योंकि ये कुछ ज्यादा ही ब्लेंड हो जाता है। आपको एक बार ऐसा करके देखना होगा तो समझ आएगा कि ब्रश के मुकाबले हाथों से आईशैडो ज्यादा इवेन लगती है। क्रीम आईशैडो को हाथ से लगाना और भी आसान इसलिए होता है क्योंकि ये हाथों की गर्मी से पिघल सी जाती हैं और जल्दी ब्लेंड होती हैं। जबकि ब्रश से इन आईशैडो को लगाना और फैलाना कठिन होता है। 

लिक्विड ब्लश खूबसूरत दिखे हाथों से-

लिक्विड और क्रीम ब्लश को हाथों से लगाना आसान होता है और इससे रिजल्ट भी अच्छे मिलते हैं। दरअसल ये दोनों ब्लश हाथों से ही सही से लग पाते हैं। इनको जब आप ब्रश से लगाएंगी तो पैच दिखेंगे लेकिन हाथों से ऐसा नहीं होता है। 

लिपस्टिक सही लगेगी हाथों से-

लिपस्टिक को सीधे बुलेट से या ब्रश से लगाने की तुलना में हाथों से लगाना ज्यादा अच्छा रहता है। अगर इसे हाथों से ना लगाया जाएगा तो ये केकी लग सकती है। इसमें ब्रेक्स भी दिख सकते हैं। जब आप हाथों से लिपस्टिक लगाती हैं तो फिर ये स्किन में अच्छे से सेट हो जाती है। 

हाईलाइटर के लिए नो ब्रश-

हाईलाइटर को जब ब्रश से लगाया जाता है तो ये पैची तरह से लगता है लेकिन हाथों से यही हाईलाइट ऐसे लगती है जैसे मानो ये स्किन का ही हिस्सा हो। इसके लिए अपनी इंडेक्स फिंगर से थोड़ा हाईलाइटर लें और स्किन पर लगा लें। ब्रश से इसे लगाएंगी तो हाईलाइटर का पूरा शेप नजर आएगा। 

 

ब्यूटी संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ईमेल करें editor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-

रूद्राक्ष में स्वयं विद्यमान हैं देवादिदेव महादेव