स्टूडियो फिक्स फ्लूइड
फाउंडेशन से चेहरे को फुल कवरेज देने के बाद लूज पाउडर को ब्रश की मदद से मेकअप बेस के ऊपर लगा ले इससे आपका मेकअप सेट हो जाएगा और केकी भी नहीं लगेगा
स्कल्पटिंग ब्रो पैंसिल
अब अपने आइब्रोज को डिफाइंड लुक देने के लिए एक अच्छी आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें ध्यान रहे आइब्रोज के साथ पलकों को कलर की मदद से कर्ल कर ले
कंसीलर
डार्क सर्किल, दाग धब्बे ,अन इवन स्किन टोन को कवर करने के लिए अच्छे कंसीलर का इस्तेमाल करें।
डैजलिंग आईज के लिए
आजकल आजकल ग्रीन और गोल्डन कलर काफी ट्रेन्ड में है ।यह शेड आपकी आंखों को खूबसूरत तो बनाते हैं साथ ही साथ आपको फैशन फॉरवर्ड भी रखते हैं ।डोंम्ड शैडो ब्रश की मदद से आप आईशैडो पिंक के साथ ब्राउन मिक्स करके लगाएं और गोल्डन शेड से हाइलाइट करें.और हाई डेफिनेशन मस्कारा से पलकों को अलग करते हुए ऊपर की ओर कर्ल करें।
मस्कारा इस्तेमाल करने के बाद जेल बेस्ड आई लाइनर से आंखों को डिफाइन कर लें ।जेल लाइनर की सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्मज नहीं होता। यानी फैलता नहीं है और आपकी आंखों को देता है स्टूडियो परफेक्ट लुक।
फॉल्स आईलैशेज
अपने आंखों के लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए या अपनी पलकों को वॉल्यूम देने के लिए आप फॉल्स यानी नकली आईलैशेज का प्रयोग भी कर सकती हैं।
फाइनल टच अप
फाइनल टच देने के लिए सॉफ्ट पिंक ब्लश को अपनी चीक बोंस पर लगाएं ।ब्लश लगाते वक्त ऊपर की ओर स्ट्रोक्स दें। इससे आपको स्कल्पटेड लुक मिलेगी।
नेचुरल लिप परफेक्टर
आख़िर में अपने लिप्स को पिंक गिलटरी ग्लॉलाॅस की मदद से हाइलाइट करें। क्योंकि जितने ग्लॉजी आपके लिप्स दिखेंगे उतने ही ट्रेंडी आप लगेंगी। अब आप बिल्कुल रेडी हैं अपनी इवनिंग पार्टी को स्पेशल बनाने के लिए। अब आप बिल्कुल रेडी हैं अपनी इवनिंग पार्टी को स्पेशल बनाने के लिए।
