बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने पिछले साल कैंसर जैसी बीमारी को मात दी और एक बेहतर जिंदगी जीने की लड़ाई । अब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं. लेकिन यह बात भी सड है कि कैंसर से लड़ने के बाद और उससे जीतने के बाद सोनाली की जिंदगी काफी बदल गई है। 
बता दें कि आज से ठीक एक साल पहले, सोनाली बेंद्रे को पहली बार उनके हाई ग्रेड कैंसर के बारे में यह बताया गया था इसलिए उन्होंने आज इस घातक बीमारी से निपटने के एक साल पूरे होने के बाद पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनाली के कैंसर से पीढ़ीत होने की पहले की और बाद की तस्वीरें एक साथ दिखाई दे रही हैं। साथ ही सोनाली ने इस फोटो के साथ एक इमोशन्ल मैसेज भी लिखा।
रूपाली कौर की किताब ‘मिल्क एंड हनी’ से कैप्शन में सोनाली ने कुछ पंक्तियां भी शेयर की हैं और लिखा है, “अपने दर्द के जरिए मजबूत बने रहो, इसने मुझे फूल की तरह उगने में मदद की है, इसी दर्द के कारण हर फूल खूबसूरती के साथ वह अपने पूरे खुमार पर जोर से खिलते हैं. बस खिलने की जरूरत है: रूपी कौर (मिल्क एंड हनी).”
 
सोनाली ने प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया और लिखा, “एक साल हो गया … मैं आपको यह नहीं बता सकती कि आप सभी कितने महत्वपूर्ण हैं … मुझे इसके माध्यम से और मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद.” इसके साथ ही सोनाली ने हैशटैग के जरिए इस लुक को न्यू नॉर्मल लुक का नाम भी दिया है.