फ्लॉलेस मेकअप के लिए काम में लें ये खास मेकअप टिप्स और ट्रिक्स
मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है लेकिन हर कोई महिला मेकअप करना नहीं जानती है. कुछ टिप्स और ट्रिक्स ऐसे हैं जिनकी मदद से आप कमाल की मेकअप आर्टिस्ट भी बन सकती हैं.
Flawless Makeup Tips: हर किसी को मेकअप करना बहुत पसंद होता है और अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए हर कोई इसे आजमाना चाहता है, लेकिन मेकअप करना हर किसी के बस की बात भी नहीं होती क्योंकि मेकअप करना एक कला है। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे स्टार्स या एक्टर और एक्ट्रेस को देखा होगा जो मेकअप का इस्तेमाल करके ऐसा चेहरा बना लेते हैं जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते।
कुछ टिप्स और ट्रिक्स ऐसे हैं जिनकी मदद से आप कमाल की मेकअप आर्टिस्ट भी बन सकती हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप को मेकअप करने में कोई डिग्री हासिल हो। कोई भी नई महिला भी आसानी से ट्रिक्स और आसान टिप्स की मदद से प्रो मेकअप आर्टिस्ट बन सकती है, क्योंकि यह टिप्स और ट्रिक्स हमेशा ही काम आते है। एक ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हुए आप कई तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ मेकअप ट्रिक्स और टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप मेकअप करने में माहिर हो जाएंगे।
प्राइमर अप्लाई करने के टिप्स

1. मेकअप करने से पहले आपको प्राइमर अप्लाई करना होता है लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आपका प्राइमर और फाउंडेशन एक ही बेस का होना चाहिए। अगर आप ऑयल बेस्ट प्राइमर यूज कर रही है तो फाउंडेशन भी ऑयल बेस्ट ही होना चाहिए। अगर कोई भी चीज वाटर बेस्ड हुई तो आपका मेकअप बहुत ही अलग दिखेगा।
2. अगर आपको क्रो फीट छुपाना है तो आपको अपनी आँखों के चारों तरफ थोड़ी थोड़ी मात्र में प्राइमर लगाना होगा ताकि क्रो फीट नजर ना आए।
फाउंडेशन अप्लाई करने के टिप्स

1. सही तरह से मेकअप एरिया को कवर करने के लिए आपको सही से फाउंडेशन लगाना होगा। अगर आपको शीयर कवरेज चाहिए तो आप अपनी अंगुलियों का इस्तेमाल करें और अगर आपको पुरी तरह से कवर करना है तो आप फाउंडेशन ब्रश को उपयोग में ले सकते है।
2. ये बात ध्यान रखें कि नीचे की ओर स्ट्रोक का इस्तेमाल करते हुए ही हमेशा फाउंडेशन लगाना चाहिए। आपको बता दें कि ज्यादातर लोगों के चेहरे पर हल्के हल्के बालों की एक परत होती है और अगर हम ऊपर की तरफ स्ट्रोक करते हुए फाउंडेशन लगाते है तो ये बाल खड़े हो जाते है।
कंसीलर लगाने की टिप्स

1. ज्यादातर लोग आँखों के पास मौजूद पफीनेस को हटाने के लिए सेमी सर्कुलर तरीके का कंसीलर लगाते है। लेकिन अगर आपको इसका अच्छा रिजल्ट चाहिए तो आपको कंसीलर को कोनिकल पैटर्न में लगाना चाहिए।
2. हम उन लोगों के लिए ये ट्रिक बता रहर है जो अक्सर जल्दी में रहते है या फिर आलसी प्रवृति के होते है। ऐसे लोगों को थोड़ा कंसीलर ब्रश पर लगाना चाहिए और उसके बाद आंखों के नीचे नाक के पास और मुंह के कोनों के पास डैब करना चाहिए। इसके बाद आप आसानी से कहीं भी फंक्शन में जा सकती है।
कैसे करें फेस पाउडर अप्लाई

1. बाजार में दो तरह के फेस पाउडर मिलते हैं जिनमें से एक लूज पाउडर होता है व दूसरा प्रेस्ड पाउडर। लूज पाउडर का इस्तेमाल मेकअप को सेट करने और उसे लंबे समय तक सेट रखने के लिए किया जाता है। दूसरी तरफ प्रेस्ट पाउडर का इस्तेमाल टच अप के लिए करते है।
2. ध्यान रखें कि पाउडर लगाने के लिए सही ब्रश का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। अच्छे रिजल्ट के लिए आपको सबसे अधिक फल्फी ब्रश को चुनना चाहिए।
ब्लश अप्लाई करने की टिप्स

1. हम ये दावे के साथ कह सकते है कि आपको ब्लश लगाने की ये ट्रिक आज तक किसी ने नहीं बताई होगी। अगर आप फाउंडेशन से पहले ब्लश लगाते है तो आपकी स्किन ज्यादा ग्लो करेगी।
2. इसके साथ ही ब्लश को ब्रश के साथ ब्लॉटिंग ना करते हुए टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करे। इस तरह ब्लश लगाने के बाद इसे हल्के हल्के हाथों से दबाएं और बाद में ब्यूटी ब्लेंडर से फिनिश करें।
आईशैडो अप्लाई कैसे करें

1. आईशैडो को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि इसे हाइलाइटर, ब्रोंजर और ब्लश करने के साथ ही आपके बेस मेकअप के रंग को थोड़ा बदलने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. अगर आप कम पिगमेंट वाले कलर को परेशान है और आप अपने कलर में और भी पॉप चाहती है तो अपनी आईलिड्स पर वाइट बेस लगा लें। इसके बाद एक सफेद आईलाइनर पेंसिल से बेस बनाने के बाद आईशैडो लगाएं।
