Drinkable Sunscreen

Drinkable Sunscreen: जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है वैसे ही लोगों का स्किन केयर रूटीन भी बदल जाता है। दरअसल ये ऐसा मौसम होता है जो अपने साथ तीखी धूप गर्म हवा और टैनिंग की टेंशन लेकर आता है। ऐसे में अगर स्किन का ध्यान ना रखा जाए तो हम प्रॉब्लम्स का सामना कर सकते हैं। टैनिंग और सनबर्न जैसी परेशानियों से बचा जा सके इसके लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो सनस्क्रीन डेली उपयोग करते हैं और कुछ लोग ऐसे हैं जो तीखी गर्मी में भी इसका उपयोग नहीं करते। दरअसल, इसे लगाना लोगों को झंझट की तरह लगता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है जिन्हें बार-बार सनस्क्रीन लगाना पसंद नहीं है तो आपके लिए ड्रिंकेबल सनस्क्रीन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

ड्रिंकेबल सनस्क्रीन सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन इसके नाम से ही जाहिर है कि यह पीने वाला सनस्क्रीन है। इसकी एक ड्रिंक पीने से आपकी स्किन यूवी किरणों से सुरक्षित हो जाएगी। यह बात हैरान कर देने वाली जरूर है लेकिन कई कंपनियां मार्केट में इस तरह के प्रोडक्ट लेकर आ रही है। इनका कहना है कि अगर आप ड्रिंकेबल सनस्क्रीन पी लेंगे तो धूप से बच सकते हैं। चलिए आज जान लेते हैं कि आखिरकार क्रीम और लोशन वाली सनस्क्रीन से ड्रिंकेबल सनस्क्रीन कितनी अच्छी है और इससे क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।

Drinkable Sunscreen
What is Drinkable Sunscreen

सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि ड्रिंकेबल सनस्क्रीन आखिरकार है क्या। आपको बता दें कि यह एक लिक्विड सप्लीमेंट है इसके बारे में यह दावा किया जाता है कि इसे पीने से सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाव किया जा सकेगा। इसमें कुछ खास विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल तत्व डाले गए हैं, जो स्किन को अंदर से धूप से सुरक्षा देने का काम करते हैं। इन्हें बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि इसे पीने से शरीर के अंदर कुछ तत्व एक्टिव हो जाते हैं जो स्क्रीन के लिए एक प्रोटेक्शन बना देते हैं। इसके बाद जब आप धूप में निकलते हैं तो आपको सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि आपकी स्किन UV करने से लड़ने लायक बन जाती है।

ईजी टू यूज: ड्रिंकेबल सनस्क्रीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह प्रयोग करने में बहुत आसान है। इसे बार-बार त्वचा पर लगाने का झंझट नहीं होता आपको बस इसे एक बार पीना है और आप आसानी से धूप में निकल सकते हैं।

UV किरणों से सुरक्षा: ये सनस्क्रीन विटामिन ई, सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्वों से बनी हुई है। यह त्वचा को एजिंग और सनबर्न जैसी समस्या से प्रोटेक्ट करने का काम करते हैं।

वॉटरप्रूफ प्रोटेक्शन: जब हम नॉर्मल सनस्क्रीन चेहरे पर लगाते हैं तो यह पानी या फिर पसीने की वजह से निकल सकती है। लेकिन ड्रिंकेबल सनस्क्रीन पीने के बाद किसी तरह की परत नहीं बनाती बल्कि अंदरूनी प्रोटेक्शन देती है इसलिए यह एक तरह से वॉटरप्रूफ प्रोटेक्शन फार्मूला है।

स्किन बनेगी हेल्दी: यह सनस्क्रीन न केवल धूप से बचाने का काम करती है बल्कि इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी भी बनती है। इसमें विटामिन सी और कुछ ऐसे तत्व मौजूद है जो स्किन की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं।

ये है लॉन्ग लास्टिंग: क्रीम वाली सनस्क्रीन हमें बार-बार लगानी पड़ती है। वहीं ड्रिंकेबल सनस्क्रीन एक बार पीने के बाद कई घंटे तक इसका असर रहता है।

नहीं देती 100% सुरक्षा: ड्रिंकेबल सनस्क्रीन एक अच्छा ऑप्शन तो है लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक इसे एक सप्लीमेंट की तरह देखा जाए तो बेहतर है क्योंकि यह UV करने से पर्याप्त सुरक्षा देने में सक्षम नहीं।

साइंटिफिक प्रूफ: नॉर्मल सनस्क्रीन डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा प्रमाणित है। जबकि ड्रिंकेबल सनस्क्रीन को लेकर किस तरह का वैज्ञानिक प्रमाण सामने नहीं आया है कि यह नॉर्मल सनस्क्रीन की जगह ले सकती है।

महंगा प्रोडक्ट: बाजार में कई तरह के नॉर्मल सनस्क्रीन अलग-अलग कंपनी और अलग-अलग रेंज में मिलते हैं। लेकिन ड्रिंकेबल सनस्क्रीन रेगुलर सनस्क्रीन की तुलना में महंगा हो सकता है। रोजाना इसका इस्तेमाल हर किसी की बजट में नहीं बैठेगा।

सीमित सुरक्षा: यह सनस्क्रीन अंदर से त्वचा को मजबूत जरूर बनाएगी। लेकिन सूरज से सीधे चेहरे पर पड़ने वाली हानिकारक किरणों को ब्लॉक नहीं कर सकती। ऐसे में अगर आप इसे पीकर धूप में निकलेंगे तो हो सकता है आपकी त्वचा को नुकसान होने लगे।

इम्यून सिस्टम प्रभावित: ड्रिंकेबल सनस्क्रीन कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से मिलकर बनाई गई है। इस तरह का सप्लीमेंट ज्यादा लेने से शरीर का नेचुरल इम्यून सिस्टम गड़बड़ हो सकता है।

ड्रिंकेबल सनस्क्रीन को हम स्किन हेल्थ सप्लीमेंट की तरह लें तो बेहतर होगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसके साथ रेगुलर सनस्क्रीन जरूर लगाए ताकि UV करने से त्वचा की सुरक्षा की जा सके। आप चाहे तो हेल्दी डाइट भी अपना सकते हैं जिसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में हो ताकि आपको सप्लीमेंट लेने की जरूरत ना पड़े।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...