Worst Ingredients for Skin
Worst Ingredients for Skin

Overview:

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. (मेजर) गुरवीन वरैच ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि ऐसे 5 घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें लोग अच्छा समझ कर सालों से यूज कर रहे हैं। लेकिन असल में ये स्किन के दुश्मन होते हैं।

Worst Ingredients for Skin: स्किन पर चमक पाने के लिए और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए हर कोई कोशिश करता है। इसके लिए सभी कई घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। लेकिन क्या वाकई ये नुस्खे आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। कहीं आप लोगों की बातों में आकर कोई गलती तो नहीं कर रहे। आइए जानते हैं।

फायदे की जगह नुकसान

Aloe vera and Rose Water Uses
Aloe vera and Rose Water Uses

हाल ही में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. (मेजर) गुरवीन वरैच ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि ऐसे 5 घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें लोग अच्छा समझ कर सालों से यूज कर रहे हैं। लेकिन असल में ये स्किन के दुश्मन होते हैं। ये नुस्खे स्किन को अच्छा करने की जगह खराब कर सकते हैं। चिंता की बात ये है कि अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती।

1. पिंपल्स पर लहसुन का रस

लोगों का मानना है कि पिंपल्स पर लहसुन का रस लगाने से वो ठीक होते हैं। क्योंकि लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल दोनों ही गुण होते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। युवतियां लहसुन को सीधे पिंपल्स पर लगा रही हैं, पर इससे गंभीर केमिकल बर्न होने का खतरा रहता है। जिन्हें ठीक होने में 8 से 10 महीने तक लग सकते हैं। इसके बावजूद निशान हमेशा के लिए रह सकते हैं।

2. बालों के लिए चूना

बाल उड़ना या बालों में पैच बनना एक आम समस्या है। इसपर लोग चूना लगाते हैं। उनका मानना है कि इससे बाल आने लगते हैं। लेकिन यह सोच भी गलत है। डॉ.वरैच ने बताया कि एक शख्स ने अपने हेयर स्टाइलिश के कहने पर यह नुस्खा अपनाया। इससे बाल तो नहीं बल्कि यह शख्स ‘एलोपेशिया एरियाटा’ का शिकार हो गया। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है। जिसमें शरीर की इम्यूनिटी प्रभावित होती है और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। कई बार इससे सिर में जगह-जगह पैच बन जाते हैं।

3. स्क्रब के रूप में बेकिंग सोडा

सोशल मीडिया ने बेकिंग सोडा को नए स्क्रब के रूप में पहचान दिला दी है। तरह-तरह के नुस्खे सामने आ रहे हैं। लोगों को लगता है कि इससे स्किन तुरंत साफ हो जाएगी। लेकिन डॉ. वरैच का कहना है कि यह सोच गलत है। उन्होंने बताया कि एक दुल्हन ने अपनी शादी से 15 दिन पहले बेकिंग सोडा को स्किन पर अप्लाई किया। जिससे उसकी पूरी स्किन छिल गई। सूजन कम करने के लिए उसे ओरल स्टेरॉयड लेने पड़े। इसलिए ऐसी गलती आप बिलकुल न करें।

4. नींबू के रस का टोनर

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। यह स्किन के लिए अच्छा भी है। लेकिन अगर आप इसके रस को त्वचा पर टोनर की तरह लगा रहे हैं तो संभल जाएं। डॉ. वरैच ने एक उदाहरण बताया कि 18 वर्षीय एक युवती नींबू के रस को रोज टोनर की तरह उपयोग कर रही थी। उसे लगा कि यह विटामिन सी सीरम की तरह काम करेगा। लेकिन इसका नतीजा ये हुआ कि उसके पूरे चेहरे पर लाल निशान हो गए। जिन्होंने स्किन को भी डैमेज किया। नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है। यह एस्कॉर्बिक यानी बाकी फलों के रस जैसा नहीं है। एस्कॉर्बिक एसिड फायदेमंद होता है। लेकिन सिट्रिक एसिड त्वचा को जला सकता है।

5. मस्सा हटाने के लिए घोड़े का बाल

मस्से हटाने के लिए घोड़े के बाल का उपयोग लोग सालों से करते आ रहे हैं। इसे काफी असरदार माना जाता है। लेकिन यह खतरनाक भी हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि 65 साल के एक शख्स ने मस्सा यानी स्किन टैग हटाने के लिए घोड़े का बाल उपयोग में लिया। जिसके कारण उन्हें गंभीर स्किन इंफेक्शन हो गया। इसलिए ऐसे काम हमेशा प्रोफेशनल या डॉक्टर से ही करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आप अपनी स्किन के साथ कुछ भी आसानी से कर सकते हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि आप इसके साथ कोई भी प्रयोग करें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...