Overview:
अगर आप झुलसा देने वाली गर्मी से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो एक विटामिन का सेवन आपके लिए 'सुरक्षा कवच' जैसा काम करेगा। यह विटामिन न सिर्फ आपको कई बीमारियों से बचाएगा, बल्कि आपको एनर्जी और हाइड्रेशन भी देगा।
Vitamin in Diet: वैसे तो शरीर के लिए सभी विटामिन जरूरी हैं। लेकिन अगर आप झुलसा देने वाली गर्मी से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो एक विटामिन का सेवन आपके लिए ‘सुरक्षा कवच’ जैसा काम करेगा। यह विटामिन न सिर्फ आपको कई बीमारियों से बचाएगा, बल्कि आपको एनर्जी और हाइड्रेशन भी देगा। आपकी स्किन को सन डैमेज से बचाएगा। कौनसा है यह विटामिन, आइए जानते हैं।
इसलिए जरूरी है यह विटामिन

डॉक्टर्स के अनुसार गर्मी के मौसम में विटामिन सी का सेवन करने के ढेर सारे फायदे हैं। यह शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए जरूरी है। इससे बाल और स्किन भी अच्छे होते हैं। यह विटामिन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। शरीर को अंदर से एनर्जी मिलती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार विटामिन सी प्रतिरक्षा कोशिकाओं के कार्यों को बेहतर करके संक्रमण से बचाता है।
बढ़ाता है कोलेजन
विटामिन सी कोलेजन बूस्ट करने में मददगार होता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो नसों, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। ऐसे में शरीर जल्दी खुद को रिपेयर कर पाता है। कोलेजन बढ़ने से स्किन को प्रोटेक्शन मिलता है। यह स्किन को यूवी डैमेज से बचता है। इससे स्किन ड्राइनेस की समस्या कम होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार विटामिन सी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिससे सूरज के कारण होने वाली जलन से राहत मिलती है। यह स्किन रेडनेस को कम करता है।
हीट स्ट्रेस से बचाव
गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रेस बढ़ता है। शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। जिससे थकान जल्दी होती है। लेकिन विटामिन सी के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह कमजोरी को दूर करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन सी का ज्यादा सेवन करने से रक्त में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर 30% तक बढ़ सकता है। यह शरीर की सुरक्षा करता है। यह विटामिन शरीर को डिटॉक्स करता है।जिससे आप फ्रेश फील करते हैं। यह अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने से में मददगार हो सकता है।
इस गंभीर स्थिति से बचाव
विटामिन सी गर्मियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से भी बचाव करता है। इससे लू और डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है। गर्मी के मौसम में हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। विटामिन सी इसे भी कंट्रोल करता है। इस विटामिन के सेवन से शरीर में आयरन अवशोषण बढ़ता है। यह आयरन को स्टोर करने में भी मदद करता है। जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है। स्टडी के अनुसार केवल 100 मिलीग्राम विटामिन सी लेने से आयरन का अवशोषण 67% तक बढ़ सकता है।
कितना विटामिन सी लें आप
विटामिन सी शरीर के लिए अच्छा है। फिर भी इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। एक वयस्क शख्स को दिनभर में 90 एमजी विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। महिलाओं के लिए यह मात्रा करीब 75 एमजी है। इतनी मात्रा में विटामिन सी लेने के लिए आपको हर दिन कम से कम 100 से 200 ग्राम खट्टे फलों जैसे संतरा, मौसंबी, आंवला, अंगूर आदि का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी के सप्लीमेंट्स हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही लेने चाहिए।
ये हैं विटामिन सी के बेहतरीन सोर्स
विटामिन सी को डाइट में शामिल करना बहुत आसान है। आप नींबू, संतरा, आंवला, पाइनएप्पल, मौसमी, पपीता, तरबूज, खरबूज, अंगूर, कीवि आदि का सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ बैरीज भी विटामिन सी का अच्छा सोर्स हैं। आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। लाल और हरी शिमला मिर्च, पालक, ब्रोकली में भी विटामिन सी पाया जाता है।
