कोमल त्वचा के लिए 10 किफायती हेयर रिमूवर: Affordable Hair Remover
Affordable Hair Remover

Affordable Hair Remover: महिलाएं अपनी त्वचा की खूबसूरती के लिए क्या नहीं करती हैं, वह कई जतन करती हैं, जिसमें त्वचा पर से बालों को हटाना भी उतना ही जरूरी है। यहां ऐसे 10 एपिलेप्टर के बारे में बताया जा रहा है, जो त्वचा पर से बालों को हटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Also read: महंगे कपड़ों पर आने वाले रोएं से ऐसे पाए छुटकारा, ये 6 हैक्स करेंगे मदद : Lint Removing Hacks

यह एक कॉर्डेड कम्पैक्ट एपिलेप्टर है, जो त्वचा के संवेदनशील क्षेत्रों पर इस्तेमाल के लिए सही है। इसका इस्तेमाल पैरों पर भी किया जा सकता है। यह सफेद और गुलाबी रंग में है, जिस पर 2 महीने की गारंटी भी दी जाती है। इसमें 2 स्पीड सेटिंग्स है, जो मोटे और पतले दोनों तरह के बालों को हटा सकता है। इसका ग्रिप एर्गोनॉमिक होने की वजह से यह हाथों में अच्छी तरह से फिट बैठता है। इसके हेड को पानी से धोया भी जा सकता है। इसकी कीमत 3,295 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद करीब 2,174 रुपये में ले सकते हैं।

यह छोटे साइज का फेशियल हेयर रिमूवर है, चेहरे पर से बालों को अच्छी तरह से हटाता है। यह होंठों के ऊपरी हिस्से, ठोडी और गाल पर से बालों को हटाने के लिए बहुत सही है। यह त्वचा पर सौम्य तरीके से काम करता है और बैटरी से चलता है। इसकी स्मार्ट लाइट बारीक बालों को हटाने के लिए भी परफेक्ट है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद करीब 1,699 रुपये में ले सकते हैं।

यह क्रिस्टल गुलाबी रंग का एपिलेप्टर है, जो 18 कैरेट गोल्ड प्लेटेड फिनिशिंग टच हेड के साथ आता है। इसकी वजह से यह हाइपोएलर्जेनिक है। इससे बाल निकालने में बिल्कुल भी दर्द नहीं होता है। आप इस एपिलेप्टर का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर किसी तरह की लालिमा या इरिटेशन नहीं होती है। यह हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल के लिए सही है। इसकी कीमत 2,500 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद करीब 2,000 रुपये में ले सकते हैं।

चेहरे पर इस्तेमाल के लिए यह फेशियल रिमूवर बिल्कुल सही है और यह भौंहों को भी आकार देता है। यह अतिरिक्त ब्राइट एलईडी लाइट के साथ उपलब्ध है और सिल्की स्मूद चमकदार त्वचा प्रदान करता है। यह एक सिम्पल और कम्पैक्ट हेयर रिमूवर है, जो सिल्वर स्टील मटीरियल में है। इसे नल के नीचे पानी से साफ किया जा सकता है। इसे अल्कोहल से साफ कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,250 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद करीब 1,507 रुपये में ले सकते हैं।

यह एक एफिशिएन्ट और लंबे समय तक चलने वाला हेयर रिमूवल है, जो होंठों के ऊपरी हिस्से, बिकिनी लाइन, बांह, कांख, पीठ और पैरों पर से बालों को हटा सकता है। यह एर्गोनॉमिक ग्रिप के साथ आता है, जिसे कम्फर्टेबल हैंडिंग के लिए कैरी किया जा सकता है। इसका हेड रिमूवेबल है, जिसकी वजह से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है। यह 2 स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है, और इसका रन टाइम भी 2 घंटे है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद करीब 1,499 रुपये में ले सकते हैं।

यह एक इलेक्ट्रिक फेशियल हेयर रिमूवर है, जो बाल निकालते समय बिल्कुल भी दर्द नहीं करता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी आती है। इसमें बढ़िया क्वालिटी की ब्लेड लगी हुई है, जो डूअल प्रोटेक्शन देती है। इसका ब्लेड अपने आप स्टेरलाइज होकर साफ हो जाता है। इसका इस्तेमाल माथे, गाल, ठोडी, होंठों और जॉ लाइन पर आसानी से किया जा सकता है। यह ट्रैवल फ्रेंडली और वजन में हल्का हेयर रिमूवर है, जो लिपस्टिक के आकार में आता है। इसकी कीमत 1,900 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद करीब 1,199 रुपये में ले सकते हैं।

इस एपिलेप्टर का इस्तेमाल गीली और सूखी दोनों तरह की त्वचा पर किया जा सकता है। यह एक कॉर्डलेस और रीचार्ज होने वाला एपिलेप्टर है, जो सफेद रंग में उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल आप बिजली से भी कर सकते हैं और बैटरी से भी। इसमें 2 स्पीड सेटिंग्स दिए गए हैं, पहला जेन्टल और दूसरा एफिशिएन्ट कटिंग। एलईडी इन्डिकेशन से आपको एपिलेप्टर का चाॄजग स्टे्टस का पता चलता है। इसकी कीमत 3,495 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद करीब 3,000 रुपये में ले सकते हैं।

Affordable Hair Remover
Babla Ladies Shaver

यह लेडीज शेवर तुरंत और आसानी से जड़ से बालों को हटाकर कोमल त्वचा प्रदान करता है। इसकी खासियत है कि इसके इस्तेमाल के बाद त्वचा पर जलन, रैशेज और कालापन नहीं होता है और न ही त्वचा पर पुरुषों जैसे बाल आते हैं। ध्यान रहे इसके इस्तेमाल के बाद ट्रिमर को एंटीसेप्टिक घोल से जरूर धोएं। इसे खास तौर पर संवेदनशील त्वचा पर इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। हर बार इस्तेमाल के बाद यह मुलायम और कोमल एहसास देता है। आप इसकी मदद से पैरों, चेहरे, कांख, बिकिनी लाइन पर से तुरंत बाल हटा सकते हैं। बाल हटाने के दौरान आपको बिल्कुल भी दर्द का अहसास नहीं होगा। इसकी कीमत 1,099 रुपये है।

यह एक कॉर्डलेस लेडी शेवर यानी एपिलेप्टर है, जो चमकदार नीले और सफेद रंग में आता है। यह बैटरी से चलता है और यह चेहरे, पैरों, कांख और बिकिनी एरिया के बालों को हटाने के लिए बिल्कुल सही है। इसका इस्तेमाल गीली और सूखी दोनों तरह की त्वचा पर किया जा सकता है। इसका रन टाइम 50 मिनट है और यह बैटरी से चलता है। यह फटी एड़ी की मृत त्वचा को हटाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के बाद से एड़ी मुलायम हो जाती है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है, जिसे आप ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद करीब 1,300 रुपये में ले सकते हैं।

इस एपिलेप्टर को खास तौर पर महिलाओं के लिए ही बनाया गया है। यह भौंहों, बिकिनी, प्राइवेट पार्ट्स पर इस्तेमाल के लिए सही है। यह पॉकेट फ्रेंडली स्टाइलिश डिजाइन में आता है, जो बाल निकालते समय बिल्कुल भी दर्द नहीं करता है। यह एलईडी लाइट्स के साथ आता है, जो त्वचा पर किसी भी तरह का निशान नहीं छोड़ता है। यह एक ट्रैवल फ्रेंडली और रीचार्ज होने वाला एपिलेप्टर है, जिसकी कीमत 2,299 रुपये है। ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद इसे करीब 1,849 रुपये में खरीदा जा सकता है।