हैदराबाद का निज़ामी मटन मसाला आप भी करें ट्राई, जानें रेसिपी: Nizami Mutton Masala Recipe
Nizami Mutton Masala Recipe

हैदराबाद का निज़ामी मटन मसाला आप भी करें ट्राई, जानें रेसिपी: Nizami Mutton Masala Recipe

अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन है, तो इस बार आप हैदराबाद का निज़ामी मटन मसाला को ट्राई कर सकते है।

Nizami Mutton Masala Recipe: हैदराबाद एक ऐसा शहर है जहां ना सिर्फ घूमने के लिए ऐतिहासिक जगहें है बल्कि खाने- पीने की ऐसे प्वाइंट है, जहां शाही डिशेज परोसा जाता है। अक्सर आपने लोगों को हैदराबाद के व्यंजनों ती तारीफ करते सुना ही होंगा। वैसे तो आपको हैदराबाद में हर कदम पर कुछ स्वादिष्ट और मेजदार व्यंजन खाने को मिल जाएंगा। लेकिन क्या आपने कभी हैदराबाद का निजामी मटन मसाला ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आपको एक बार इस डिश को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। ऐसे तो हैदराबाद में नॉन वेज डिशेज काफी सारी फेमस है। लेकिन हैदराबादी निज़ामी मटन मसाला की बात ही अलग है। अगर आपको भी इस डिश को ट्राई करने का मन हो रहा है और आप हैदराबाद में नही रहते है। तो आप निराश ना हों। आज हम आपको निज़ामी मटन मसाला की स्वादिष्ट रेसिपी बताने वाले है, तो चलिए जानते है।

Also read: बंगाली वेज चॉप बनाना होगा आसान जब फॉलो करेंगे ये विधि: Bengali Veg Chop Recipe

Nizami Mutton Masala Recipe
Nizami Mutton Masala

समाग्री

  • आधा किलो मटन
  • 2 बारीक कटे हुए प्याज
  • 8- 01 बारीक कटी हुई लहसुन
  • 1 इंच अदरक
  • 2 चम्मच जीरा
  • 6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 4 इलायची
  • 2 तेजपत्ता
  • आधा चम्मच काली मिर्च
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मासाल
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • तेल आवश्यकतानुसार
  • आधा कप बारीक कटा हुई हरी धनिया पत्ती
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • हैदराबादी निज़ामी मटन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले मटन को अच्छे से पानी से साफ कर लें और एक बाउल में रख लें।
  • अब एक मिक्सर में प्याज, सारे खड़े मसालें डालकर पीस लें।
  • इसके बाद गैस पर एक कुकर गर्म करें। फिर इसमें तेल डाल दें। तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें जीरा, बड़ी इलायची और तेजपत्ता डाल दें।
  • जब से सारी चीजें चटक जाएं, तो इसमें स्लाइस में कटे हुए प्याज डाल दें और अदरक लहसुन का पेस्ट भी डालकर अच्छे से भून लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें साप किए हुए मटन को डालकर भूनना शुरू करें। जब मटन आधा भून जाएं, तो इसमें मिक्सर में पीसे हुए मसालें का पेस्ट डाल दें।
  • अब इस पेस्ट के साथ हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मसालों को मिला लें।
  • फिर इन मसालों के साथ करीब 30 मिनट तक मटन को करछुल की मदद से भूनते रहें।
  • जब मसालें और मटन अच्छे से भून जाएं, तो इसमें 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
  • 5- 7 सींटी आने तक मटन को पकने दें। जब 5- 7 सींटी लग जाएं, तो गैस को बंद कर दें और सींटी निकलने का इंतजार करें।
  • सींटी निकलने के बाद ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से निज़ामी मटन मसाला को गार्निंश करें।
  • तैयार है आपका हैदराबादी निज़ामी मटन मसाला। आप इसे रोटी या फिर पुलाव के साथ गरमागरम सर्व करें।